राजनीति

अयोध्या की पांचो विधानसभा सीटों की जीत के साथ 2027 में पूर्ण बहुमत से बनेंगी सपा सरकार – पारसनाथ यादव 

अयोध्या की पांचो विधानसभा सीटों की जीत के साथ 2027 में पूर्ण बहुमत से बनेंगी सपा सरकार – पारसनाथ यादव
अयोध्या/मिल्कीपुर
रविवार को मिल्कीपुर विधानसभा के पांच नंबर चौराहे पर फैजाबाद अयोध्या के सांसद अवधेश प्रसाद द्वारा कार्यकर्ता बैठक व आम की दावत का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार बाबा साहब द्वारा निर्मित संविधान को खत्म करना चाहती है। वर्तमान समय में सरकार संविधान के साथ छेड़छाड़ कर रही है। समाजवादी पार्टी संविधान के साथ छेड़छाड़ बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेगी। समाजवादी पार्टी संविधान को बचाने के लिए जो भी कुर्बानियां देनी पड़ेगी दी जाएगी। संविधान की रक्षा के लिए समाजवादी पार्टी सड़क से लेकर सदन लड़ाई लड़ेगी। संविधान की रक्षा के लिए व पीडीए के हक़ व अधिकारों के लिए भाजपा की सरकार को उखाड़ फेंकना होगा और समाजवादी पार्टी की सरकार बनाना होगा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष पारसनाथ यादव ने कहा आज पूरे प्रदेश में महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, लूट, डकैती,बलात्कार,महिलाओं का उत्पीड़न चरम पर है। नेताजी मुलायम सिंह यादव कहा करते थे कि जहां पर अत्याचार होता है वहां पर अत्याचार के विरुद्ध सपा का कार्यकर्ता ही खड़ा होता है किसी अन्य दल का कार्यकर्ता नहीं खड़ा होता। जनता अखिलेश यादव की तरफ उम्मीद भरी निगाहों से देख रही है। 2027 में अयोध्या की पांचों विधानसभा सीटों की जीत के साथ उत्तर प्रदेश में पूर्ण बहुमत के साथ समाजवादी पार्टी की सरकार बनेंगी और अखिलेश यादव पुनः उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बनेंगे। सपा प्रवक्ता लवलेश पांडेय ने बताया कि कार्यक्रम में पंचायत चुनाव को लेकर भी विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता पृथ्वीराज यादव व संचालन यदुनाथ यादव किया। कार्यक्रम को जिला महासचिव बख्तियार खान, राघवेंद्र प्रताप सिंह अनूप, छोटेलाल यादव, जिला उपाध्यक्ष रामजी पाल, आकिब खान,जय सिंह यादव,राम करन यादव, इंद्रपाल यादव, माखन लाल यादव, छेदी सिंह, रामबहादुर यादव, सरोज यादव, सीताराम यादव, राकेश चौरसिया, साहबलाल यादव,सुनील कोरी, महेंद्र यादव, लालदेव चौरसिया, महेश शर्मा, अरविंद सिंह, सिराज अहमद, गया प्रसाद यादव सहित दो दर्जन से अधिक नेताओं ने संबोधित किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी के नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!