राजनीति
बाबू जगजीवन राम ने लोकतंत्र की मजबूती के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई : अध्यक्ष सुनील कृष्ण ‘रानू’

बाबू जगजीवन राम ने लोकतंत्र की मजबूती के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई : अध्यक्ष सुनील कृष्ण ‘रानू’
अयोध्या

भारत के पूर्व उपप्रधानमंत्री, स्वतंत्रता सेनानी एवं सामाजिक न्याय के प्रबल पक्षधर बाबू जगजीवन राम जी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस कार्यालय कमला नेहरू भवन, अयोध्या में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर गोष्ठी का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर कांग्रेस अध्यक्ष सुनील कृष्ण ‘रानू’ ने तथा संचालन सेवा दल महानगर अध्यक्ष बसंत मिश्रा द्वारा किया गया।
गस्ती को समर्पित करते हुए महानगर अध्यक्ष सुनील कृष्ण ‘रानू’ ने कहा“बाबू जगजीवन राम भारतीय राजनीति के उन विरले नेताओं में से थे, जिन्होंने आज़ादी से लेकर लोकतंत्र की मजबूती तक हर पड़ाव पर महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने सामाजिक न्याय, समानता और दलित उत्थान के लिए आजीवन संघर्ष किया। बाबू जगजीवन राम सामाजिक समरसता, दलित उत्थान और लोकतांत्रिक मूल्यों के संरक्षक थे।
पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह ने कहा“बाबू जगजीवन राम न केवल एक स्वतंत्रता सेनानी थे, बल्कि वह स्वतंत्र भारत में दलित समाज की आवाज़ बने। उन्होंने हमेशा वंचित वर्गों के हक़ और अधिकारों की लड़ाई लड़ी।
पूर्व जिला अध्यक्ष रामदास वर्मा ने कहा“बाबूजी का जीवन समर्पण, संघर्ष और सेवा की मिसाल है। उन्होंने सामाजिक विषमता के विरुद्ध जो आंदोलन खड़ा किया, उसने भारत की राजनीतिक चेतना को दिशा दी। उनकी विचारधारा आज भी प्रासंगिक है और आने वाली पीढ़ियों को रास्ता दिखाने वाली है।”
गोष्ठी में प्रमुख रूप से महानगर उपाध्यक्ष हरजीत सिंह सलूजा अशोक कनौजिया, पीसीसी सदस्य उग्रसेन मिश्रा, उमेश उपाध्याय , पंकज सिंह,धीरेंद्र सिंह बबलू, सेवादल महानगर अध्यक्ष बसंत मिश्रा, युवा अध्यक्ष रामेंद्र त्रिपाठी, जयप्रकाश गुप्ता, विजय श्रीवास्तव, सुभाष सिंह, अनूप सिंह वीरू, अशोक कुमार शर्मा कल्लू, अंकित जाटव, अशोक कुमार राय, देव वर्मा धीरेंद्र नाथ वर्मा, डॉ विनोद गुप्ता, आशुतोष शांडिल आदि सम्मिलित रहे।




