राजनीति
भारतीय जनता पार्टी देश की जनता के साथ विश्वास घात कर रही है : जिला अध्यक्ष चेतनारायण सिंह

भारतीय जनता पार्टी देश की जनता के साथ विश्वास घात कर रही है : जिला अध्यक्ष चेतनारायण सिंह
अयोध्या
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आवाहन पर अयोध्या कांग्रेस पार्टी द्वारा संगठन सृजन अभियान को धार देते हुए आज तारुन एवं बीकापुर ब्लॉक के कांग्रेस नेताओं एवं पदाधिकारियों की मीटिंग किया, तारुन ब्लॉक की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष राम शंकर तिवारी व बीकापुर ब्लॉक की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष दिलीप गौर ने किया संचालन प्रदीप निषाद व राजकुमार सिंह ने किया बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष चेतनारायण सिंह ने भाग लिया बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष चेतनारायण सिंह ने कहा भारतीय जनता पार्टी देश की जनता के साथ विश्वास घात कर रही है अगर उसे कोई रोक सकता है तो इस देश का संघर्षील कांग्रेस कार्यकर्ता ही है, उन्होंने जोर देकर कहा अगर इस देश में भाजपा के लोगों में दहशत है तो वह एक ही नाम है हमारे नेता राहुल गांधी, कांग्रेस पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह एवं रामदास वर्मा ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने की बात कही,कांग्रेस प्रवक्ता शीतला पाठक ने कांग्रेस कार्यकर्ताओ को संगठन सृजन अभियान के तहत जन-जन तक कांग्रेस पार्टी के विचारों को पहुंचाकर जोड़ने की बात कही जिला प्रवक्ता श्री पाठक ने बताया बैठक में उपस्थित प्रमुख लोगों में अशोक कुमार सिंह, राजकुमारपांडे,श्रीनिवास तिवारी हरिश्चंद्र वर्मा,रामकरण निषाद, घनश्याम सिंह, दीनदयाल, महमूद अहमद,शिव प्रताप सिंह, एजाज अहमद, पीयूष राय, दीप नारायण शुक्ला, शीतल सिंह, आशुतोष, इंद्रपाल यादव,रामनाथ वर्मा, डॉ रविकांत श्रीवास्तव,मोहम्मद नफीस आदि प्रमुख लोग रहे |