यूपीलोकल न्यूज़

इंडियन कौंसिल ऑफ प्रेस के संरक्षक कुशल चंद्र मिश्रा एवं छायाकार करन प्रजापति का जन्मदिन मनाया

इंडियन कौंसिल ऑफ प्रेस के संरक्षक कुशल चंद्र मिश्रा एवं छायाकार करन प्रजापति का जन्मदिन मनाया
अयोध्या
  इंडियन कौंसिल ऑफ प्रेस प्रदेश सचिव सुबोध श्रीवास्तव द्वारा दैनिक भास्कर कार्यालय में  संरक्षक  कुशल चंद्र मिश्रा और छायाकार करन प्रजापति का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर  रामनामी पटका व लड्डू खिलाकर दोनों को शुभकामनाएं दी गईं। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार समीर शाही, रूपेश श्रीवास्तव जिला अध्यक्ष,राजेंद्र कुमार दूबे जिला  संगठन मंत्री, प्रदेश सचिव सुबोध श्रीवास्तव, वरिष्ठ पत्रकार आकाश सोनी,लव कुमार पाण्डेय, शिव दयाल,आकाश गुप्ता, ज्ञानेंद्र मिश्रा, राहुल मिश्रा, खालिद रशीद, सहित कई इंडियन कौंसिल ऑफ प्रेस के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने रामनामी पहनाकर  जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।  पत्रकार समीर शाही ने कहा कि कुशल चंद्र मिश्रा और करन प्रजापति दोनों ही अपने-अपने क्षेत्र में समर्पण और मेहनत का प्रतीक हैं।
इस अवसर पर कुशल चंद्र  मिश्रा  ने सभी का आभार व्यक्त किया और कहा कि पत्रकारिता एक जिम्मेदारी है जिसे निभाने में उन्हें गर्व महसूस होता है। करन प्रजापति ने भी सभी के स्नेह के लिए धन्यवाद दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!