यूपी

जनपद में वृहद अभियान चलाकर जल्द से जल्द बरसात से पूर्व पौधे रोपित किये जाएं: मुख्य विकास अधिकारी 

जनपद में वृहद अभियान चलाकर जल्द से जल्द बरसात से पूर्व पौधे रोपित किये जाएं: मुख्य विकास अधिकारी
अयोध्या
जिलाधिकारी श्री निखिल टीकाराम फुंडे ने आज मुख्य विकास अधिकारी श्री कृष्ण कुमार सिंह के साथ ‘‘एक पेड़ मां के नाम‘‘ वृक्षारोपण महाअभियान 2025 के तहत विकासखण्ड पूराबाजार के ग्राम ददेरा एवं ग्राम समैसा में वृक्षारोपण कार्यक्रम में सम्मिलित होते हुये पौधे रोपित किये। ग्राम ददेरा में जिलाधिकारी ने अशोक का तथा मुख्य विकास अधिकारी ने छितवन के पौधे रोपित किये और पौधे के विषय में जानकारी ली। इसी क्रम में ग्राम समैसा में जिलाधिकारी ने सागौन का पौधा रोपित किया। उन्होंने ग्राम प्रधानों को निर्देशित किया कि ग्राम स्तर पर वृहद अभियान चलाकर जल्द से जल्द बरसात से पूर्व पौधे रोपित किये जाय तथा उनके चारो तरफ टी-गार्ड भी लगवाये जाय जिससे पशुओं से उनकी सुरक्षा की जा सकें। इस दौरान डीसी मनरेगा, वन विभाग के अधिकारी व ग्राम प्रधान उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!