यूपीराजनीति

लघु उद्योग भारती के अयोध्या जिले के नये पदाधिकारियों का मनोनयन

लघु उद्योग भारती के अयोध्या जिले के नये पदाधिकारियों का मनोनयन
अयोध्या
लघु उद्योग भारती के अयोध्या जिले के नये पदाधिकारियों का मनोनयन प्रांतीय कार्यालय द्वारा किया गया है।
लघु उद्योग भारती, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का आनुषंगिक संगठन है, जो उद्योगों के विषय की समस्याओं को सरकार के समक्ष रखती है एवं सरकारी योजनाओं की जानकारी उद्यमी को प्रदान करती है।
अयोध्या इकाई को सक्रिय करने के लिए संजीव गोयल को अध्यक्ष, उपाध्यक्ष संजय मदान और अजय खन्ना, महामंत्री विक्रम माकीन, उप महामंत्री स्तुति चंद्रा, कोषाध्यक्ष आशीष आनंद एवं मीडिया प्रभारी अरुण कुमार अग्रवाल को नियुक्त किया गया है। लघु उद्योग भारती अयोध्या में टेकचंद जिंदल, श्याम पाल चोपड़ा, आशीष अग्रवाल, संजय अग्रवाल बी एल, सुमित जायसवाल, अवधेश खेतान और श्याम सुंदर गुप्ता रुदौली को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है। अविनाश चंद्रा फेसिलेशन काउंसिल सदस्य और अजय सिंघल मंडलीय चेयरमैन के रूप मे नवनियुक्त कार्यकारिणी को अपना मार्गदर्शन देंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!