राजनीति
रामनगरी को हरा भरा बनाने के लिए नगर निगम दृढ़ संकल्पित: महापौर श्री गिरीशपति त्रिपाठी

रामनगरी को हरा भरा बनाने के लिए नगर निगम दृढ़ संकल्पित: महापौर श्री गिरीशपति त्रिपाठी
अयोध्या
नगर निगम ने साकेतपुरी में समारोह पूर्वक पौधरोपण करने के साथ ही नगर को हरा भरा बनाने के लिए अभियान छेड़ दिया है। महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने सकेतपुरी कॉलोनी में नगर आयोग जयेंद्र कुमार के साथ पौधरोपण किया।

इस मौके पर अपर नगर आयुक्त सुमित कुमार, पार्षद प्रतिनिधि मंसूर खान, सेवानिवृत्त मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ एपी भार्गव, भाजपा नेता केके मिश्र पप्पू, हरिश्चंद्र शुक्ल आदि मौजूद थे। महापौर ने कहा कि हर किसी को अपनी मां के नाम पर एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए। उन्होंने कहा कि नगर निगम रामनगरी को हरा भरा बनाने के लिए दृढ़ संकल्पित है।
नगर निगम के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार पांडे ने बताया कि नगर के 64 पार्कों के साथ ही चार वाटिकाओं में पौधारोपण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 61700 पौधों को रोपने का लक्ष्य रखा गया है।