अयोध्या धामधर्म
अयोध्या की रामलीला में फिल्मी सितारों से सजेगा मंच महापौर ने किया भूमि पूजन

अयोध्या की रामलीला में फिल्मी सितारों से सजेगा मंच महापौर ने किया भूमि पूजन
अयोध्या धाम
आज अयोध्या की रामलीला का भूमि पूजन अयोध्या के मेयर श्री गिरिश त्रिपाठी जी ने किया। इस मौके पर अयोध्या की रामलीला के फाउंडर अध्यक्ष सुभाष मलिक और फाउंडर महासचिव शुभम मलिक ने अयोध्या के मेयर गिरिश त्रिपाठी जी का फूल मालाओं से स्वागत किया। उन्होंने बताया कि अयोध्या की रामलीला का सातवां संस्करण माननीय मेयर गिरिश त्रिपाठी जी के आशीर्वाद और मार्गदर्शन से हो रहा है। उनका सहयोग और आशीर्वाद हमें हर वर्ष मिलता है। इस वर्ष भी अयोध्या की रामलीला का सातवां संस्करण राम कथा पार्क में 22 सितंबर से 2 अक्टूबर तक शाम को 7 बजे से शुरू हो रहा है।

इस बार की रामलीला में कई जाने-माने कलाकार अपनी भूमिका निभाएंगे, जिनमें शामिल हैं:
– *भगवान राम*: राहुल भूचर (वेद सागर राम)
– *माता सीता*: अर्चना
– *रावण*: मनीष शर्मा
– *मेघनाद*: राजा मुराद
– *परशुराम*: पुनीत ईश्वर
– *केवट*: रवि किशन
– *बाली*: मनोज तिवारी
– *भगवान शंकर*: बिंदू दारा सिंह
– *राजा दशरथ*: अवतार गिल
– *राजा जनक*: राकेश बेदी नहीं हो सकते हैं क्योंकि विभीषण राकेश बेदी हो सकते हैं
– *हनुमान जी*: राजेश पुरी
– *माँ शबरी*: मानवी
– *कुंभकर्ण*: विनय सिंह
– *विभीषण*: रिंकू
– *भारत*: रूबी चौहान
यह आयोजन अयोध्या की रामलीला के फाउंडर अध्यक्ष सुभाष मलिक और फाउंडर महासचिव शुभम मलिक के निर्देशन में हो रहा है। रामलीला का सीधा प्रसारण दूरदर्शन और अयोध्या की रामलीला के यूट्यूब चैनल पर देखा जा सकता है।




