अयोध्या
भाजपा के वरिष्ठ नेता शरद पाठक बाबा से मिले दियरा स्टेट के राजा बृजेंद्र प्रताप शाही

भाजपा के वरिष्ठ नेता शरद पाठक बाबा से मिले दियरा स्टेट के राजा बृजेंद्र प्रताप शाही
अयोध्या
अयोध्या दियरा स्टेट के राजा बृजेंद्र प्रताप शाही ने अपने परिवार सहित अयोध्या पहुंचकर वरिष्ठ भाजपा नेता शरद पाठक बाबा से उनके आवास पर मुलाकात की। इस दौरान उनके साथ रानी शालिनी कुमारी देवी, युवराज भुनेश्वर प्रताप शाही युव रानी डा शिल्पा सहदेव शाही , कुंवर उदयेश्वर प्रताप शाही और टिकैत प्रांजल प्रताप शाही भी मौजूद थे।
यह मुलाकात दियरा स्टेट की बहुमूल्य भूमियों से जुड़े मुकदमो के सिलसिले में हुई, जहां इन जमीनों पर फर्जी तरीके से नामांतरण और अभिलेखों में हेराफेरी कर उन्हें बेचा जा रहा है। राजा बृजेंद्र प्रताप शाही ने भाजपा नेता शरद पाठक बाबा और फूलचन्द यादव नरेंद्र पाठक के साथ इस कानूनी मामले पर चर्चा की।
राजा बृजेंद्र प्रताप शाही ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उन्हें भारतीय संविधान और न्याय पालिका एवं उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर पूरा पूरा भरोसा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि उन्हें जल्द ही न्याय मिलेगा। इस अवसर पर उमंग पाठक, यश पाठक और राजा पाठक सहित कई अन्य लोग भी उपस्थित थे।




