अयोध्याराजनीति

भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा निकाल कर नायब तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन : राष्ट्रीय महासचिव घनश्याम वर्मा 

भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा निकाल कर नायब तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन : राष्ट्रीय महासचिव घनश्याम वर्मा
 अयोध्या
संयुक्त किसान मोर्चा के आवाहन पर भारतीय किसान यूनियन जनपद इकाई अयोध्या द्वारा जनपद की तहसीलों में ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा निकालकर महामहिम राष्ट्रपति महोदय को संबोधित 11 सूत्रीय ज्ञापन सौंप कर समस्या समाधान करने की मांग किया गया।
    सदर तहसील के आचारी का सगरा से पावर स्टेशन दर्शन नगर तक भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव घनश्याम वर्मा के नेतृत्व में ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा निकालकर नायब तहसीलदार स्वप्निल वर्मा को महामहिम राष्ट्रपति महोदय को संबोधित ज्ञापन सौपा गया, सुबह से ही रह रह कर बरसात होने के बावजूद भी बड़े पैमाने पर भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता पदाधिकारी द्वारा ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा निकाला गया और सरकार विरोधी नारे लगाते हुए अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तानाशाही व नाजायज हस्तक्षेप का विरोध किया गया।
        प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव घनश्याम वर्मा ने CETA व FTA का विरोध करते हुए कहां की यदि FTA  लागू हो जाएगा तो भारत का दूध का किसान बर्बाद हो जाएगा, यदि जीएम सींडो का आयात होगा तो किसान पूरी तरह से खत्म हो जाएगा। घनश्याम वर्मा ने C2 +50 के आधार पर सभी फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य गारंटी कानून बनाने की मांग किया, और कहां की बिजली का निजीकरण देश व देश की जनता के लिए अच्छा नहीं है। घनश्याम वर्मा ने कहा कि किसान का ट्रैक्टर अन्य वाहनों की अपेक्षा बहुत कम चलता है खेतों की जुताई बुवाई करने के बाद खड़ा ही रहता है सरकार और एनजीटी द्वारा 10 साल के पुराने ट्रैक्टरों को चलन से बाहर करना बिल्कुल उचित नहीं है।
  जिला अध्यक्ष राम गणेश मौर्य,जिला उपाध्यक्ष भागीरथी वर्मा, जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष विकास वर्मा द्वारा जनपद अयोध्या सहित पूरे प्रदेश में यूरिया की किल्लत की समस्या उठाते हुए पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराने की मांग किया और कहा कि यदि सरकार किसानों का विकास चाहती है तो समय-समय पर समग्र ऋणमाफी योजना लागू करना चाहिए।
   ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा में अभय राज ब्रह्मचारी, राम अवध किसान, विवेक पटेल, बजरंगी मौर्य,जितेंद्र कुमार, रामबचन भारती, रोहित वर्मा, सत्रोहन यादव, अरुण वर्मा, नरसिंह वर्मा, उर्मिला निषाद सहित कई दर्जन किसानों ने भाग लिया।
    रुदौली तहसील में शंकरपाल पांडे ,रवि शंकर पांडे ,भोला सिंह टाइगर ,रामू चंद विश्वकर्मा, संजय रावत, राजकुमार यादव, विजय कुमार यादव। मिल्कीपुर तहसील में राजेश मिश्रा, बाबूराम तिवारी, वेद प्रकाश पांडे, राजदेव यादव ,बीकापुर तहसील में संतोष वर्मा ,गब्बर गोस्वामी। सोहावल तहसील में सूर्यनाथ वर्मा, प्रेम शंकर वर्मा, डॉ0 R S सरोज, मंसाराम वर्मा, जगदंबा वर्मा आदि लोगों ने ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा निकालकर प्रदर्शन किया और ज्ञापन सौपा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!