अयोध्या

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष की शिकायत पर बकरा मंडी को बंद करने का आदेश

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष की शिकायत पर बकरा मंडी को बंद करने का आदेश
अयोध्या
 बिना किसी लाइसेंस के शहर के बीचो बीच आर्य कन्या रोड पर कई वर्षों से चल रहे अवैध बकरा मंडी को बंद करने का आदेश नगर मजिस्ट्रेट द्वारा जारी किया गया है।
यह कार्यवाही भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव प्रसाद पाण्डेय के  शिकायती प्रार्थना पत्र पर हुई है। शिव प्रसाद पाण्डेय ने एक ज्ञापन के माध्यम से बकरा मंडी के अवैध संचालन होने की बात प्रशासन के सामने उठाई थी। शिकायती प्रार्थना पत्र की पुलिस द्वारा जांच कराई गई जिसमें बकरा मंडी के संचालक कोई भी वैध कागजात नहीं दिखा पाए। बकरा मंडी को संचालित करने वाली कमेटी तंजीमुल कुरैश उत्तर प्रदेश नियावाँ अयोध्या के अध्यक्ष मो उमर व सीक्रेटरी उबैदुर्रहमान द्वारा पुलिस की जांच में रजिस्ट्रेशन न होने की बात स्वीकार किया।45 साल से कमेटी चल रही है जिसमें 88 सदस्य है।बकरा मंडी के संचालन किए जाने के लिए नगर निगम में लाइसेंस का आवेदन किया गया है।नगर मजिस्ट्रेट अयोध्या ने पुलिस की जांच रिपोर्ट व संचालन का कोई लाइसेंस न होने पर बकरा मंडी को तत्काल बंद करने का आदेश पुलिस  क्षेत्राधिकारी नगर को दिया गया है |

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!