अयोध्याराजनीति

कांग्रेस पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता कांग्रेस पार्टी का सम्मान है : जिला अध्यक्ष चेत नारायण सिंह

कांग्रेस पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता कांग्रेस पार्टी का सम्मान है : जिला अध्यक्ष चेत नारायण सिंह
अयोध्या
कांग्रेस पार्टी के संगठन सृजन अभियान की समीक्षा बैठक जिला कांग्रेस कार्यालय कमला नेहरू भवन पर संपन्न हुई ,बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष चेत नारायण सिंह ने किया संचालन पूर्व जिला अध्यक्ष रामदास वर्मा ने किया । बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष जोनल समन्वयक  राघवेंद्र प्रताप सिंह ने भाग लिया, बैठक को सम्बोधित करते हुए जोनल समन्यवक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कांग्रेस पार्टी अपने कार्यकर्ताओं के मान-सम्मान के प्रति कटिबद्ध है पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता कांग्रेस पार्टी का सम्मान है ,हमारे नेता राहुल गांधी जी ने संगठन सृजन अभियान के तहत पार्टी को मजबूती देते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं के मनोबल को भी बढ़ाने की बात कही है,कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष चेतनारायण सिंह ने कहा किसी पार्टी की मजबूती उस पार्टी के निचले स्तर के कार्यकर्ताओं की मजबूती से आँकी जा सकती है |
और हमारा लक्ष्य है कि हमारा एक-एक कार्यकर्ता इतना मजबूत हो कि भाजपा सरकार के गलत फैसले के खिलाफ लड़ने के लिए तैयार रहे हम उसी तर्ज पर पार्टी कार्यकर्ताओं को लाम्बद कर रहे हैं जिससे हमारे नेता श्री राहुल गांधी जी के सपनों साकार किया जा सके।, महानगर अध्यक्ष सुनील कृष्ण गौतम ने कांग्रेस की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने की अपील की , जिला कांग्रेस प्रवक्ता शीतला पाठक ने कहा संगठन सृजन अभियान आगामी चुनाव के लिए नींव का पत्थर साबित होगी,जिला कांग्रेस प्रवक्ता श्री पाठक ने बताया बैठक को संबोधित करने वाले प्रमुख लोगों में कांग्रेस पार्टी के पीसीसी सदस्यउग्रसेन मिश्रा, राम अवध पासी, अनिल तिवारी,राजकुमार पांडे,अनिल सिंह, रामकिशोर वर्मा,रविंद्र कुमार,प्रशांत पांडे,,मनोज जायसवाल,,राज प्रताप सिंह दिलीप कुमार गौड़,  उमेश उपाध्याय,अहमद कुरेशी, मास्टर जे वी सिंह, डॉ विनोद गुप्ता,पंकज सिंह,रंजीत कुमार सिंह, धर्मेंद्र सिंह फास्टर, उपेंद्र प्रताप सिंह, वाजिद अली,ऋषभ सिंह,संजीव कुमार सिंह,रामप्रकाश तिवारी, धीरेंद्र उपाध्यक्ष, संतोष तिवारी,शंकर दयाल पांडे, कुलदीप वर्मा,जसपाल निषाद आशीष कुमार, त्रिवेणी मिश्रा, राज प्रताप सिंह, अवनीश वर्मा,शैलेंद्र विक्रम सिंह, अंकित कुमार निषाद,बृजेश वर्मा जनार्दन मिश्रा संजीव सिंह तैयब खान सियाराम यादव ओम प्रकाश यादव , राज प्रताप सिंह ,अरुण मिश्रा पुष्पेंद्र प्रताप सिंह  ,रनंजय सिंह  आदि प्रमुख लोग रहे |

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!