अयोध्या

मेवाड़ रेजिमेंट ने जौहर की याद में 722वीं वर्षगांठ मनाई

  • मेवाड़ रेजिमेंट ने जौहर की याद में 722वीं वर्षगांठ मनाई
  • अयोध्या
 
 
 

मेवाड़ रेजीमेंट के पूर्व सैनिकों ने चित्तौड़ डे सेलिब्रेशन धूमधाम से मनाया। एक होटल में महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इस दौरान मेवाड़ रेजीमेंट के कर्नल विवेक और कैप्टन शयन सोमनणा का स्वागत किया गया।

सेना के पूर्व कैप्टन राम उजागिर सिंह ने बताया कि अयोध्या के साथ वाराणसी, मेरठ और आगरा में भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अयोध्या में मेवाड़ रेजीमेंट की यूनिट आ चुकी है। बप्पा रावल ने इसका गठन किया था। उन्होंने बताया कि 1303 में अल्लाउद्दीन खिलजी ने चित्तौड़ के किले पर हमला कर दिया था। रानी पदमावती ने 16,000 महिलाओं के साथ जौहर कर लिया था। उसी की याद में मेवाड़ रेजीमेंट का गठन किया गया था। जौहर की याद में 722वीं वर्षगांठ मनाई जा रही है। पूर्व कैप्टन रामबली सिंह ने बताया कि इस कार्यक्रम में बिहार, मध्य प्रदेश, लखनऊ, कानपुर, आजमगढ़ और इटावा के पूर्व सैनिक व उनका परिवार शामिल हुआ। कार्यक्रम आयोजक पूर्व सूबेदार सुरेश कुमार सिंह ने कहा कि जिस प्रकार राणा प्रताप ने देश की आन-बान के साथ समझौता नहीं किया। रेजीमेंट के पूर्व सूबेदार देवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि अपनों के बीच गजब का उत्साह हो जाता है। इस अवसर पर रामबली सिंह, राम उजागर सिंह, रघुराज सिंह, यशवंत सिंह, घनश्याम सिंह, संकठा सिंह मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!