
रामनगरी अयोध्या में इस बार भी महाराष्ट्र की तर्ज पर गणेश महोत्सव का होगा भव्य आयोजन
अयोध्या
रामनगरी अयोध्या में इस बार भी महाराष्ट्र की तर्ज पर गणेश महोत्सव का भव्य आयोजन 27 अगस्त से 6 सितंबर तक चलेगा गजानन बप्पा का पर्व। शहर के 101 पंडालों में विराजेंगे गणपति बप्पा। पूरा शहर गूंजेगा “गणपति बप्पा मोरिया” के जयकारों से। केंद्रीय दुर्गा पूजा समन्वय समिति ने अधिकारियों संग बैठक की। बैठक में एडीएम सिटी योगानंद पांडे, एसपी सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी और सीओ आशुतोष तिवारी रहे मौजूद। समिति अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने दी तैयारियों की जानकारी। 5 सितंबर को सभी पंडालों में भव्य भंडारे का आयोजन। 6 सितंबर को गजानन की शोभायात्रा का होगा आयोजन। शोभायात्रा चौक, जमुनियाबाग और रिकाबगंज मार्ग से होकर गुजरेगी। गुप्तारघाट स्थित निर्मली कुंड पर विसर्जन के साथ संपन्न होगी शोभायात्रा। प्रशासन ने कहा नई परंपरा की शुरुआत नहीं, केवल परंपरागत स्थल ही होंगे पंडालों के लिए। सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर प्रशासन की विशेष तैयारियाँ। कोलकाता से आए मूर्तिकार तरुण दास ने बनाई 35 हजार की सबसे महंगी मूर्ति। मुंबई से भी लाई गईं अलग-अलग प्रकार की गणेश प्रतिमाएँ, भक्तों में भारी उत्साह।




