अयोध्याराजनीति

रक्तदान शिविर जरूरतमंदों की जिंदगी बचाने के लिये महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगा : जिलाध्यक्ष सुमन पाण्डेय 

रक्तदान शिविर जरूरतमंदों की जिंदगी बचाने के लिये महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगा : जिलाध्यक्ष सुमन पाण्डेय
अयोध्या
भारतीय किसान यूनियन टिकैत अयोध्या जिला इकाई द्वारा शनिवार को संगठन के जिला उपाध्यक्ष रहे स्व0 अरविंद गोस्वामी की पहली पुण्यतिथि पर अयोध्या जिला अस्पताल मे रक्तदान शिविर के साथ एमरजेंसी वार्ड हड्डी वार्ड मे मरीजों को फल वितरण के साथ उनके पैतृक गांव मे भड़ारे का आयोजन किया गया |
इस मौके पर अरविंद गोस्वामी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें संगठन के लोगो ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया | प्रदेश सचिव श्रीराम वर्मा ने कहा की संगठन मे अरबिंद गोस्वामी के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है |
महिला बिंग की जिलाध्यक्ष सुमन पाण्डेय ने कहा जीवन बहुमूल्य है यह रक्तदान शिविर दूसरे लोगो की जिंदगी बचाने के लिये महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगा |
जिलाध्यक्ष राम जनम वर्मा व युवा बिंग के जिलाध्यक्ष राम जनम यादव ने कहा की संगठन द्वारा शुरू किया गया यह कार्यक्रम अरबिंद गोस्वामी के लिये आदर्श एवं यादगार माना जायेगा | रकदान करने वालो मे रवि गोस्वामी के साथ उनके अन्य सहयोगी शामिल रहे |
कार्यक्रम मे राम बरन, राम सूरत, नगर अध्यक्ष बाबूराम कोरी, राज कुमार, हरीराम मौर्या, रेखा वर्मा, श्रवण सैनी, गोलू गिरी, लालबहादुर वर्मा, मंजीत सरदार, कन्हैया लाल, सहित बड़ी संख्या मे संगठन कार्यकर्ता शामिल रहे |

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!