
टाइनी टॉट्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में राष्ट्रीय खेल दिवस का आयोजन किया गया
अयोध्या
टाइनी टॉट्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सुबह की प्रार्थना सभा में हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की स्मृति में सर्वप्रथम विद्यालय निर्देशिका श्रीमती बिन्नी सिंह एवं प्रधानाचार्य श्री मुकेश चन्द्र शर्मा द्वारा उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। तत्पश्चात उनके जीवन एवं उनकी उपलब्धियों पर विद्यालय की स्पोर्ट्स इंचार्ज प्रिषा सिंह द्वारा प्रकाश डाला गया। विद्यालय के सभी छात्र -छात्राओं द्वारा जुंबा किया गया। नर्सरी से कक्षा दो के छात्र -छात्राओं को इंडोर एवं आउटडोर खेल खेलाया गया । कक्षा 3 से 5 तक के छात्रों ने पियर ग्रुप एक्टिविटी के अंतर्गत अपने प्रिय खेल के बारे में लिखा तथा उसका चित्र भी बनाया। तत्पश्चात शिक्षकों एवं छात्रों के मध्य एक खेल का आयोजन हुआ जिसमें विद्यालय के सीनियर छात्र विजयी रहे। इस कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के खेल शिक्षक विक्रम दुबे ,रेणुका सिंह तथा धर्मेंद्र कुमार एवं छात्र संघ की स्पोर्ट्स इंचार्जआदित्य कुमार व प्रिषा सिंह द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की निर्देशिका एवं प्रधानाचार्य द्वारा सभी छात्रों को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने एवं संतुलित आहार खाने के लिए प्रेरित किया गया।




