हिन्दी के राष्ट्रभाषा बने बिना हिन्दू राष्ट्र की कल्पना अधूरी है : महामंत्री डॉ0 सम्राट अशोक मौर्य

हिंदी को पूर्ण आत्मसात किए बिना देश का वास्तविक विकास असंभव, हिंदी से ही हमारे अस्मिता की पहचान है, हिंदी के बिना संपूर्ण और समृद्ध राष्ट्र की कल्पना अधूरी है उक्त वक्तव्य आज श्रृंगारहाट अयोध्या स्थित रघुनाथ भवन वैद जी के मंदिर में हिंदी प्रचार प्रसार सेवा संस्थान की एक तैयारी बैठक की अध्यक्षता करते हुए समाज सेवी व यादव समाज सेवा ट्रस्ट के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार यादव “राजा भैया” ने व्यक्त किया,उक्त अवसर पर उन्होंने कहा कि हिंदी से ही हमारे देश का समग्र विकास सम्भव है,बैठक को संबोधित करते हुए संस्थान के प्रदेशअध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह “वत्स”ने कहा कि हिंदी के राष्ट्रभाषा बने बिना भारत देश गूंगे के समान है,संस्थान के संरक्षक मंडल सदस्य व “साहित्य सम्राट” पत्रिका के सह संपादक राम केर सिंह ने कहा कि आगामी 14 सितंबर हिंदी दिवस के पावन पर्व पर संस्थान द्वारा तुलसी स्मारक भवन (रानी बाजार चौराहा) अयोध्या में संगोष्ठी,सम्मान समारोह व सांस्कृतिक आयोजन किए गए हैं,जिसमें आप लोग पूरी सहभागिता निभाईये।

बैठक मेंअपने सुझाव देते हुए जनमोर्चा के वरिष्ठ पत्रकार सूर्य नारायण सिंह ने कहा कि समारोह मे हम सभी को एक परिवार मानकर अपनी अपनी जिम्मेदारियां का सफल निर्वहन करना होगा,तभी हम समारोह मे एक अच्छे सार्थक संदेश के साथ पूर्ण रूप से सफल हो सकते हैं l बैठक का संचालन करते हुए संस्थान के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ0 सम्राट अशोक मौर्य ने आए हुए सभी साहित्य प्रेमियों का आभार प्रकट होते हुए अपील की कि आगामी 14 सितम्बर के कार्यक्रम को तन मन धन से जुट कर सफल बनावें जिससे अयोध्या की धरती से देश को एक सशक्त संदेश जाए और हिंदी देश की राष्ट्रभाषा व विश्व की संपर्क भाषा बन सके, जिससे हमारी संस्कृति और सभ्यता सुरक्षित रह सके। समारोह को सुव्यस्थित संचालित करने के लिए विभिन्न समितियां का गठन किया गयाl तैयारी बैठक में उक्त अवसर पर अपने सुझाव देने वालों में प्रमुख रूप से संस्थान के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विंध्यवासिनी शरण पांडिया,वरिष्ठ समाजसेवी सावित्री मिश्रा,ओमप्रकाश सोनी,उच्च न्यायालय के अधिवक्ता मृगेंद्र पाल सिंह,गुड़िया त्रिपाठी,वरिष्ठ पत्रकार संजय यादव, राजकुमार त्रिपाठी,आचार्य स्कंद दास,अजय तिवारी, परमजीत कौर,परमिंदर कौर, पीहू,वैदेही प्रियंका यादव, सुमित्रानंदन यादव,प्रिया श्रीवास्तव,प्रिया शुक्ला,नंदिनी शर्मा,सरोज,दीपचंद राही,डॉo आशीष पांडेय,विष्णु लाल मौर्य,प्रज्ञा गुप्ता, राम प्रकाश मिश्रा,अखंड सिंह, बृजेश सेन पत्रकार,सरोज,रेनू देवी सहित तमाम साहित्य प्रेमी उपस्थित रहे।



