अयोध्याज्ञापन

नगर निगम अयोध्या की उपेक्षा से नाराज़ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सौंपा ज्ञापन

नगर निगम अयोध्या की उपेक्षा से नाराज़ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सौंपा ज्ञापन

अयोध्या

 

 

महानगर कांग्रेस कमेटी अयोध्या के कार्यकर्ताओं ने महानगर अध्यक्ष सुनील कृष्ण रानू तथा पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में नगर निगम अयोध्या की उपेक्षा और अव्यवस्थाओं को लेकर नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में नगर की कई गंभीर समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करने की मांग की गई।
महानगर अध्यक्ष सुनील कृष्ण रानू ने बताया कि महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा दिए गए ज्ञापन में नगर निगम से नरेन्द्रालय प्रेक्षागृह का जीर्णोद्धार की मांग करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार के समय निर्मित ऐतिहासिक नरेन्द्रालय प्रेक्षागृह उपेक्षा के कारण जीर्ण-शीर्ण अवस्था में है।नगर निगम ने यहाँ कूड़े की गाड़ियाँ और ढेर लगा दिए हैं, जिससे इसकी गरिमा नष्ट हो गई है। नगर निगम को इस प्रेक्षागृह का पुनर्निर्माण कर इसे साहित्यिक, सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों के योग्य बनाया जाए।
महानगर अध्यक्ष सुनील कृष्ण रानू ने बताया कि सिविल लाइंस डाकखाना तिराहा स्थित शहीद स्मारक पार्क का पुनर्निर्माण की भी मांग की गई।शहीदों की याद में बने इस पार्क की हालत खराब हो चुकी है।
इसे ठीक करना शहीदों और सेनानियों के सम्मान से जुड़ा विषय है।
कसाब बड़ा – फतेहगंज मार्ग का निर्माण की मांग करते हुए कहा कि नाले के ऊपर बने इस मार्ग पर दिनभर भारी यातायात रहता है।मार्ग बेहद जर्जर हो चुका है और दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है।तत्काल निर्माण कर जनता को राहत दी जाए।
शहर के मुख्य रिकाबगंज – कसाब बड़ा मार्ग की मरम्मत की मांग करते हुए कहा कि यह मार्ग महिला चिकित्सालय और कई स्कूलों से जुड़ा है, लेकिन इसकी स्थिति बहुत खराब है।बरसात में जलभराव की वजह से लोगों को बड़ी कठिनाई होती है।मार्ग की मरम्मत को प्राथमिकता देने की मांग की गई।
ज्ञापन देने वालों में महानगर उपाध्यक्ष हरजीत सिंह सलूजा, उपाध्यक्ष अशोक कनौजिया, पूर्व सभासद जनार्दन मिश्रा, सेवादल महानगर अध्यक्ष बसंत मिश्रा ,धीरेंद्र प्रताप सिंह बबलू, महानगर महासचिव जिओ हैदर आदि प्रमुख थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!