
सांसद श्रीअवधेश प्रसाद जी ने शावेज़ जाफरी “एडवोकेट” को अपना प्रतिनिधि नियुक्त किया
अयोध्या
अयोध्या लोकसभा क्षेत्र के सांसद मा अवधेश प्रसाद ने वरिष्ठ अधिवक्ता,सपा नेता, शावेज़ जाफरी एडवोकेट (राष्ट्रीय महासचिव समाजवादी अधिवक्ता सभा) को लोकसभा क्षेत्र फैजाबाद जनपद अयोध्या का अपना सांसद प्रतिनिधि (विधिक) नियुक्त किया है,प्रतिनिधि नामित करते हुए सांसद फैजाबाद (अयोध्या) ने श्री जाफरी से जनहित के मुद्दों के लिए कार्य करने और क्षेत्र की जनता के लिए सदैव तत्पर रहने की अपेक्षा की है। इस नियुक्ति को शावेज़ जाफरी एडवोकेट द्वारा लोकसभा चुनाव में अपनी बड़ी टीम के साथ जनपद की प्रत्येक विधानसभा,तहसीलों में जनसंपर्क कर सक्रिय भूमिका निभाने स्वच्छ छवि ,ईमानदारी ,समाजवादी पार्टी के प्रति प्रतिबद्धता और मा सांसद अवधेश प्रसाद के प्रति निष्ठा और शालीन व्यवहार से जोड़कर देखा जा रहा है । इस नियुक्ति पर शावेज़ जाफरी एडवोकेट ने मा सांसद अवधेश प्रसाद जी का आभार व्यक्त करते हुए कहा की मा सांसद अवधेश प्रसाद के लोकहित और आवश्यक निर्देशों का पालन करते हुए सदैव जनहित और जनता की सेवा हेतु तत्पर रहूंगा, और यही समाजवादी पार्टी और मा सांसद का उद्देश्य है जिसमें हमेशा सहयोग प्रदान करूंगा
देश भर में विख्यात नेता मा सांसद अवधेश प्रसाद द्वारा जिम्मेदारी देना गर्व का विषय है। मा सांसद फैजाबाद /अयोध्या द्वारा दी गई जिम्मेदारी और कार्यों का ईमानदारी से निर्वहन करना मेरी प्राथमिकता होगी। सपा प्रवक्ता लवलेश पांडेय ने बताया कि शावेज़ जाफरी की नियुक्ति पर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष पारसनाथ यादव,महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव,जिला महासचिव बख्तियार खान, महानगर महासचिव हामिद जाफर मीशम,पूर्व विधायक पूर्व मंत्री मा तेज नारायण पाण्डेय उर्फ पवन पाण्डेय,पूर्व विधायक पूर्व मंत्री मा आनंदसेन यादव, पूर्व विधायक जयशंकर पांडेय,पूर्व मंत्री पूर्व विधायक अब्बास अली जैदी रुश्दी मिया,वरिष्ठ सपा नेता अनूप सिंह,वरिष्ठ सपा नेता फिरोज खान गब्बर,वरिष्ठ सपा नेता बलराम मौर्य,प्रदेश सचिव राम अचल यादव, छोटेलाल यादव,जिला उपाध्यक्ष सपा एजाज अहमद,रामजी पाल,जे पी यादव, आकिब खान,ओपी पासवान,अनीत शुक्ला,महानगर उपाध्यक्ष श्रीचंद यादव,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सिराज अहमद,युवजन सभा के जिलाध्यक्ष जय सिंह यादव,महिला जिलाध्यक्ष सरोज यादव,अनुसूचित प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष विद्याभूषण पासी, अधिवक्ता सभा के जिलाध्यक्ष रामकरन यादव,महानगर महिला सभा अध्यक्ष अपर्णा जायसवाल, सपा नेता अलाउद्दीन खान,अधिवक्तागण लाल बहादुर शुक्ला,पूर्व मंत्री बार एसोसिएशन आलोक खरे,पूर्व कोषाध्यक्ष बार एसोसिएशन मुन्ना सिंह,वरिष्ठ अधिवक्ता सुधीर मिश्रा एडवोकेट,राकेश कुमार एडवोकेट,विजय प्रताप यादव एडवोकेट,ओपी कोरी एडवोकेट,गोविंद यादव एडवोकेट सहित बड़ी संख्या में पार्टी के पदाधिकारियों,नेताओं, कार्यकर्ताओं,पार्षदगण, प्रधानगण आदि ने हर्ष व्यक्त किया |




