अयोध्यासम्मान

श्रद्धेय मुलायम सिंह यादव शिक्षक सम्मान समारोह की सभी तैयारियां पूरी : प्रवक्ता राकेश यादव “एडवोकेट”

श्रद्धेय मुलायम सिंह यादव शिक्षक सम्मान समारोह की सभी तैयारियां पूरी : प्रवक्ता राकेश यादव “एडवोकेट”
अयोध्या
जिला समाजवादी पार्टी कार्यालय लोहिया भवन पर समाजवादी पार्टी शिक्षक सभा ने 4 सितंबर को शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर होने वाले सम्मान समारोह की  सभी तैयारी पूरी , आज समाजवादी पार्टी कार्यालय लोहिया भवन पर जिला अध्यक्ष समाजवादी शिक्षक सभा ने 4 सितंबर को होने वाले शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर होने वाले शिक्षक सम्मान समारोह की तैयारी पूरी करली इस मौके पर शिक्षक सभा के जिला अध्यक्ष दान बहादुर सिंह ने कहा कि पार्टी ने कल शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर होने वाले श्रद्धेय मुलायम सिंह यादव शिक्षक सम्मान समारोह की तैयारी पूरी कर ली है, सभी शिक्षकों को आमंत्रित किया गया जाएगा|
उन्होंने कहा कल सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री श्यामलाल पाल जी एवं विशिष्ट अतिथि समाजवादी शिक्षक सभा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ एसपी सिंह पटेल एवं प्रमुख महासचिव डॉ कमलेश यादव मौजूद रहेंगे उन्होंने कहा कार्यक्रम में श्रद्धेय मुलायम सिंह शिक्षक सम्मान समारोह के संस्थापक पूर्व मंत्री श्री तेज नारायण पांडे पवन मुख्य रूप से मौजूद रहेंगे इस मौके पर सांसद अवधेश प्रसाद जी ,पूर्व मंत्री/विधायक,जिला अध्यक्ष / महानगर अध्यक्ष सहित प्रदेश, राष्ट्रीय व सभी फ्रंटल संगठनों के पदाधिकारी, पार्टी के वरिष्ठ नेता  एवं कार्यकर्ता सम्मान समारोह में शामिल होंगे ।
महानगर प्रवक्ता राकेश यादव एडवोकेट ने बताया इस मौके पर महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव, महासचिव हामीद जाफर मीसम शिक्षक सभा के जिला अध्यक्ष दान बहादुर सिंह प्रवक्ता राकेश यादव, महासचिव डॉ घनश्याम यादव, सचिव जगन्नाथ यादव, करतालिया आश्रम के महंत रामदास बालयोगी जी, अली सईद,देशराज यादव आदि लोग मौजूद रहे |

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!