नई दिल्लीभ्रष्टाचार

स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती पर 17 लड़कियों ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप

स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती पर 17 लड़कियों ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप
नई दिल्ली
 दक्षिणी दिल्ली के एक मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट के स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती उर्फ पार्थ सारथी के खिलाफ 17 छात्राओं ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपी फिलहाल फरार है। शिकायतों में अभद्र भाषा, अश्लील टेक्स्ट मैसेज और जबरन शारीरिक संपर्क के आरोप भी शामिल हैं। बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती के खिलाफ छात्राओं ने मामले दर्ज करवाए हैं।
आरोपी स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती
पुलिस के अनुसार, स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती पहले स्वामी पार्थसारथी के नाम से जाना जाता था। वह मूल रूप से ओडिशा का रहने वाला है। चैतन्यानंद सरस्वती 12 साल से आश्रम में रह रहा था। वह आश्रम के संचालक और देखभालकर्ता दोनों के रूप में काम करता था।
2009 और 2016 में भी यह बाबा कर चुका है कांड इससे पहले स्वामी चैतन्यानंद के खिलाफ 2009 में दिल्ली के डिफेंस कॉलोनी में धोखाधड़ी और छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया गया था। 2016 में एक महिला ने वसंत कुंज में छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराया था और वसंत कुंज नॉर्थ थाने में एफआईआर दर्ज की गई थी उस पर दिल्ली में कई छात्राओं से यौन उत्पीड़न का आरोप है। उस पर आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की छात्राओं को निशाना बनाने का आरोप है, जिन्हें ईडब्लूएस कोटे से छात्रवृत्त
गांव से की शुरुआत, फिर सऊदी में चलाई गाड़ी 1 डायलॉग ने मचाया इंटरनेट पर ऐसा तहलका कि रातोंरात बदल गई जिंदगी
दिल्ली के मैनेजमेंट कॉलेज की 17 लड़कियों के साथ छेड़छाड़, डायरेक्टर स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती फरार, केस दर्ज  कर लिया गया है|
पुलिस ने बताया कि इस बार 17 छात्राओं ने चैतन्यानंद पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। शिकायतों में अभद्र भाषा, अश्लील टेक्स्ट मैसेज और जबरन शारीरिक संपर्क के आरोप भी शामिल हैं। पीड़ित छात्राओं ने यह भी आरोप लगाया है कि कुछ महिलाओं और प्रशासनिक कर्मचारियों ने उन पर मांगों को मानने के लिए दबाव डाला था। पुलिस ने एक बयान में कहा कि कई छात्राओं ने यह भी दावा किया कि आश्रम के वार्डन ने उन्हें आरोपी से मिलवाया था।
संयुक्त राष्ट्र की नकली नंबर प्लेट वाली कार से चल रहा था चैतन्यानंद
अधिकारियों ने बताया कि आरोपी एक लग्जरी वॉल्वो कार चला रहा था, जिस पर संयुक्त राष्ट्र की नकली नंबर प्लेट (39 यूएन 1) लगी थी। जांच में पता चला कि यह नंबर प्लेट संयुक्त राष्ट्र ने जारी नहीं की थी, बल्कि चैतन्यानंद ने खुद इसे बनवाया था। कार को जब्त कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान गाड़ी मिली थी, उसमें गलत नंबर लगा था, और उसका भी मुकदमा दर्ज किया गया है। इस संबंध में और छात्राओं से पूछताछ की जा रही है। कई मामलों में मुकदमा दर्ज हुआ है।
फरार चल रहा है चैतन्यानंद
वहीं, दक्षिण-पश्चिम जिले के पुलिस उपायुक्त अमित गोयल ने बताया कि आरोपी मामला दर्ज होने के बाद से ही फरार है। पुलिस टीमों ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की और अपराध स्थल और आरोपी के घर पर कई बार छापेमारी की। लेकिन, चैतन्यानंद अभी भी नहीं मिला है। दक्षिणी पश्चिमी एडिशनल डीसीपी ऐश्वर्या सिंह ने बताया कि हमारे पास शिकायत आई थी
उसके बाद मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। शिकायत करने वाली छात्राएं पीजीडीएम का कोर्स कर रही हैं। उन्होंने स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। वह फिलहाल फरार चल रहे हैं। उनकी तलाश की जा रही है |

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!