अयोध्यासम्मान

विधायक अभय सिंह जी ने महिला पत्रकार श्रीमती स्मिता सहाय को राष्ट्रीय सेवा सम्मान से  किया सम्मानित

विधायक अभय सिंह जी ने महिला पत्रकार श्रीमती स्मिता सहाय को राष्ट्रीय सेवा सम्मान से  किया सम्मानित
अयोध्या /गोसाईंगंज
 रामकृष्ण सेवा फाउंडेशन द्वारा दर्शन नगर के एच आर पैलेस में आयोजित राष्ट्रीय रक्तदान महोत्सव एवं राष्ट्रीय सेवा रत्न सम्मान कार्यक्रम में स्मिता सहाय श्रीवास्तव को राष्ट्रीय सेवा सम्मान – 2025 से विधायक गोसाईगंज अभय सिंह के द्वारा सम्मानित किया गया।
विधायक अभय सिंह ने श्रीमती श्रीवास्तव के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उनके द्वारा सामाजिक हित में किए जा रहे कार्यों की सराहना की।
कार्यक्रम के आयोजक फाउंडेशन के आकाश गुप्ता ब्लडमैन व समाजसेवी राजेश चौबे ने बताया कि महिला कल्याण विभाग में कार्यरत और जनपद की वरिष्ठ महिला पत्रकार (ब्यूरो चीफ दैनिक लोहिया भूमि) को ये सम्मान संस्था द्वारा उनके समाज के प्रति समर्पित सेवा, महिला कल्याण एवं बाल उत्थान और मजबूत लेखनी के द्वारा असहायों की मदद करते रहने के लिए प्रदान किया गया है।
राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित तीनदिवसीय रक्तदान महोत्सव में भारतवर्ष के विभिन्न प्रदेशों,जनपदों से सैकड़ो की संख्या में आए रक्तवीरों एवं सामाजिक संस्थाओं द्वारा रक्तदान उपरांत उनको फाउंडेशन द्वारा सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, विधायक रुदौली रामचंद्र यादव, विधायक हरैया अजय सिंह, महारानी सिंगरामऊ स्टेट डॉo मंजू सिंह,मांडवी फाउंडेशन लखनऊ की डॉo सुनीता सिंह,पूर्व मंत्री तेजनारायण पांडेय ‘पवन ‘, वरिष्ठ भाजपा नेता अभिषेक मिश्रा, जितेंद्र कुमार दूबे मिंटू प्रधान, सहित तमाम गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!