अयोध्या की रामलीलाअयोध्या धामटॉप न्यूज़
विजयदशमी पर आयोजित होगा भव्य विजय उत्सव निकलेगी विशाल शोभा यात्रा

विजयदशमी पर आयोजित होगा भव्य विजय उत्सव निकलेगी विशाल शोभा यात्रा
अयोध्या धाम
अयोध्या धाम स्थित प्राचीन श्री राम लीला महोत्सव न्यास द्वारा इस बार भव्य और दिव्य राम लीला का मंचन करेगा। कार्यक्रम की सभी रूप रेखा तैयार हो चुकी है और इस बार राजेंद्र निवास के स्थान पर पवित्र सलिला सरयू के तट पर स्थित राम की पैड़ी पर आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में आयोजक समिति द्वारा अयोध्या के महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी के आवास तीन कलश तिवारी मंदिर में रविवार को पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया। रामलीला का मंचन 26 सितंबर से शुरू होगा, जिसमें लखनऊ के संस्कार भारती के कलाकारों द्वारा भव्य मंचन किया जाएगा, इतना ही नहीं 27 सितंबर को टेढ़ीबाजार बाजार चौराहे से रामपथ होते हुए विशाल शोभायात्रा भी निकाली जाएगी जो राम की पैड़ी पहुंचकर समाप्त होगी। पत्रकार वार्ता के दौरान न्यास के अध्यक्ष महंत वैदेही वल्लभ शरण व महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने बतलाया कि इस बार की रामलीला बहुत ही भव्य तरीके से संपन्न होगी। रामलीला में श्री राम जन्मोत्सव, श्री राम बारात की शोभायात्रा, श्री राम स्वयंवर महोत्सव, श्री राम वन गमन, केवट प्रसंग, शबरी कथा, नवधा भक्ति, लंका दहन, रावण वध विजय उत्सव और साथ ही में श्री राम राज्याभिषेक मुख्य प्रसंग होंगे। पत्रकार वार्ता के दौरान न्यास के महासचिव हरीश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि विजयदशमी के अवसर पर भव्य विजय उत्सव का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें 200 फीट का रावण बनाया जाएगा और उसका दहन करते हुए समाज में व्याप्त भ्रष्टाचार, कुरीतियों को समाप्त करने का संदेश दिया जाएगा। इस अवसर पर डॉ प्रभाकर मिश्रा, अंजनी कुमार ओझा, महंत राजीव लोचन शरण, महंत हरिमोहन शरण, किशोरी शरण, चंद्रकांत अवस्थी आदि मौजूद रहे।




