अयोध्या धाम

विश्व हिन्दू परिषद एवं स्वर्गीय अशोक सिंघल फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण और सहायता उपकरण वितरण 27 सितम्बर से  : महामंत्री चम्पत राय जी 

विश्व हिन्दू परिषद एवं स्वर्गीय अशोक सिंघल फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण और सहायता उपकरण वितरण 27 सितम्बर से  : महामंत्री चम्पत राय जी
अयोध्या धाम
प्रति वर्ष की भांति इस साल भी विश्व हिन्दू परिषद और श्री राम जन्मभूमि के पुरोधा स्वर्गीय अशोक सिंहल फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में 27 सितम्बर से  कारसेवकपुरम में कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण और सहायता उपकरण वितरण विशेष शिविर लगाएगा।  इसका आयोजन श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर आन्दोलन के पुरोधा स्वर्गीय अशोक सिंहल के जन्म दिवस पर किया जाता है। शिविर पहली अक्टूबर तक चलेगा। इसके लिए पंजीकरण 22 सितम्बर तक चलेगा।
 यह जानकारी आज विश्व हिन्दू परिषद के उपाध्यक्ष और श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महामंत्री चम्पत राय जी ने पत्रकारों को दी। वे कारसेवक पुरम में पत्रकारों से संबोधित करते हुए उन्होंने बताया कि शिविर की तिथि और स्थान नियत है। पंजीकृत दिव्यांगों को  आवश्यकता के दिन बुलाया जाएगा। दोपहर भोजन की व्यवस्था रहेगी। इसके अलावा कान की मशीन चाहने वालों की श्रवण शक्ति जांचने का काम भी होगा। ऐसे में प्रमाण पत्र लेकर आने की आवश्यकता नहीं रहेगी। साथ ही रक्त जांच में थायराइड भी सम्मिलित होगा। ह्वीलचेयर, ट्राईसाईकिल, चश्में भी बांटे जाएंगे। इसमें एमटूके नाम का व्यापारिक संस्थान भी जुड़ा है। जांच पड़ताल का काम तकनीकी रूप से समृद्ध लोगों की टोली करेगी।
इस मौके पर श्री राम जन्मभूमि ट्रस्ट के महामंत्री श्री चंपत राय जी, विश्व हिन्दू परिषद के मीडिया प्रभारी श्री शरद शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे|

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!