अयोध्या की रामलीलाअयोध्या धाम
विश्व की सबसे बड़ी रामलीला “अयोध्या की रामलीला” का भव्य शुभारंभ

विश्व की सबसे बड़ी रामलीला “अयोध्या की रामलीला” का भव्य शुभारंभ
अयोध्या धाम
आज अयोध्या की रामलीला का शुभारंभ हुआ। अयोध्या की रामलीला भगवान राम की जन्मभूमि में आयोजित की जा रही है। आयोजक की रामलीला का सातवां संस्करण शुरू हुआ| भगवान राम के जन्म की राम कथा पार्क में। भगवान शिव के रूप में फिल्म स्टार बिंदु दारा सिंह ने अपने अभिनय से राम भक्तों का मन मोह लिया और नारद मुनि की भूमिका में फिल्म स्टार अवतार गिल ने राम भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया। पार्वती के रूप में बॉलीवुड की जानी मानी सोनम तिवारी जी ने अभिनय किया।
फिल्म स्टार पुनीत ईश्वर, सांसद मनोज तिवारी, सांसद रवि किशन और कई अन्य कलाकार भी इस रामलीला में अभिनय कर रहे हैं और अपने अभिनय से राम भक्तों को मन को मोहने की तैयारियां कर रहे हैं।
अयोध्या की रामलीला विश्व की सबसे बड़ी रामलीला है। पिछले वर्ष पैंतालीस करोड़ से ज्यादा राम भक्तों ने इसे अपने घरों में बैठकर देखा था। अयोध्या की रामलीला के संस्थापक अध्यक्ष सुभाष मलिक और महासचिव शुभम मलिक ने बताया कि रामलीला प्रतिदिन शाम ७ से १० बजे तक दिखाई जाएगी और राम भक्तों से अपील की है कि वे अपने घरों में बैठकर रामलीला देखें और उन्हें आशीर्वाद दें।




