अयोध्याअयोध्या दीपोत्सव 2025

अखिल भारतीय क्षत्रिय कल्याण परिषद द्वारा महाराणा प्रताप जी की प्रतिमा स्थल पर भव्य दीपोत्सव मनाया जाएगा : प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह

अखिल भारतीय क्षत्रिय कल्याण परिषद द्वारा महाराणा प्रताप जी की प्रतिमा स्थल पर भव्य दीपोत्सव मनाया जाएगा : प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह
अयोध्या
अखिल भारतीय क्षत्रिय कल्याण परिषद, अयोध्या द्वारा 19 अक्टूबर को सायं 5 बजे राष्ट्र गौरव महाराणा प्रताप जी की प्रतिमा स्थल गुप्तारघाट पर प्रतिवर्ष की भाँति इस वर्ष भी भव्य दीपोत्सव मनाया जायेगा। यह जानकारी देते हुए संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने बताया  कि संगठन द्वारा आपसी सहयोग वर्ष 2022 में देश के गौरव,सनातन धर्म रक्षक, शूरवीर योद्धा महाराणा प्रताप जी की भव्य प्रतिमा, गुप्तारघाट, अयोध्या कैंट पर स्थापित की गई थी,जिसका अनावरण माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा किया गया था। इसके बाद महाराणा जी का जन्मोत्सव 9 मई, छोटी दीपावली को भव्य दीपोत्सव एवं महाराणा जी का निर्वाण दिवस 19 जनवरी का कार्यक्रम इस स्थल पर आयोजित किया जाता है। उन्होंने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा अयोध्या का विश्वस्तरीय विकास किया जा रहा है, जिसमे उनके अथक प्रयास से आयोजित होने वाले अयोध्या दीपोत्सव ने विश्व कीर्तिमान स्थापित किया है। इसी दिन हमारे कल्याण परिषद द्वारा महाराणा प्रताप जी की प्रतिमा स्थल पर बड़ी संख्या में दीप जलाए जाते हैं। हम चाहते हैं कि इन दीपों को भी अयोध्या दीपोत्सव में जोड़े जाने चाहिए और जनमानस से निवेदन करते हैं कि यहाँ के दीपोत्सव में भी सम्मिलित हों। अयोध्या में दीपोत्सव के दिन सभी का पहुंच पाना सम्भव नहीं होता है अतः इस स्थान पर आकर दीप प्रज्वलित कर सकते हैं। संगठन के प्रदेश सचिव सूर्यभान सिंह, अयोध्या जिलाध्यक्ष अम्बरीष सिंह, महामंत्री देवेंद्र प्रसाद सिंह सहित सभी पदाधिकारियों ने दिनाँक 19 अक्टूबर को सायं 5 बजे सभी जनमानस को महाराणा प्रताप जी की प्रतिमा स्थल गुप्तारघाट पर आमंत्रित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!