अयोध्या दीपोत्सव 2025अयोध्या धाम
अयोध्या की मलिन बस्ती पहुंच कर योगी जी ने दी दीपावली की शुभकामनाएं

अयोध्या की मलिन बस्ती पहुंच कर योगी जी ने दी दीपावली की शुभकामनाएं
अयोध्या धाम
दिवाली पर सीएम योगी सुबह-सुबह अयोध्या की मलिन बस्ती पहुंचे। उन्होंने वहां वाल्मीकि समाज के लोगों से मुलाकात की। योगी करीब एक घंटे तक मुहल्ले में रहे। एक-एक घर गए। वहां परिवारों को दीवाली गिफ्ट दिया। उनका हाल-चाल पूछा।योगी एक महिला को गिफ्ट देने लगे तो उसने आंचल फैला दिया। योगी ने बच्चों को भी गोद में लेकर दुलारा। उन्हें चॉकलेट दी। सीएम योगी ने इस दौरान वाल्मीकि समाज से बातचीत की।उन्होंने कहा- मैं आप लोगों को दीवाली की शुभकामनाएं देने आया हूं। आपका मुहल्ला बहुत साफ है। उन्होंने कहा- दिवाली के अवसर पर, आप आज शाम पटाखे फोड़ेंगे, लेकिन सावधानी और सतर्कता के साथ। आपको अपना ध्यान रखना है और यह भी ध्यान रखना है कि किसी का कोई चोट न लगे।सीएम ने कहा-हर घर में एक दीया अवश्य जलना चाहिए क्योंकि वह दीया अयोध्या का प्रतीक है। इससे पहले सीएम योगी ने सोमवार सुबह हनुमानगढ़ी मंदिर में दर्शन पूजन किए। इसके बाद प्राचीन गजेंद्र मंदिर पहुंचे। इसके पहले योगी रामलला के मंदिर गए।




