
किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो बड़ा आंदोलन छेड़ा जाएगा : राष्ट्रीय महासचिव घनश्याम वर्मा
अयोध्या
भारतीय किसान यूनियन बीकापुर की मासिक पंचायत तहसील परिसर शहीद उद्यान पर तहसील अध्यक्ष संतोष वर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई पंचायत में किसानों की समस्याओं के समाधान पर जोर दिया गया और उप जिला अधिकारी बीकापुर से बिंदुवार वार्ता करके एक-एक समस्या समाधान करने का प्रयास किया गया।
पंचायत को संबोधित करते हुए भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव घनश्याम वर्मा ने कहा कि यदि किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो बड़ा आंदोलन छेड़ा जाएगा घनश्याम वर्मा ने कहा कि छुट्टा जानवरों, नील गायों से खेती चौपट हो रही है दुर्घटनाएं हो रही है और प्रशासन मात्र खाना पूर्ति कर रहा है वास्तव में छुट्टा जानवरों को पकड़ नहीं जा रहा है ब्लाकों पर खड़े काउ कैचर सड रहे हैं जिला प्रशासन से मांग किया गया कि छुट्टा जानवरों को पड़कर गौशालाओं में बंद किया जाए और जानवरों को खाने-पीने की अच्छी व्यवस्था की जाए तथा बंदी जानवरों को गौशाला का टैग लगाया जाए घनश्याम वर्मा ने कहा कि खरीफ की सीजन में किसान यूरिया खाद के लिए परेशान था और आने वाली रवी सीजन हेतु डीएपी का संकट आने वाला है इसलिए रवी सीजन हेतु डी ए पी खाद पर्याप्त मात्रा में व्यवस्था की जाए।
जिला अध्यक्ष राम गणेश मौर्य ने कहा कि धान की खरीद 1 नवंबर से शुरू होने जा रही है धान खरीद में केंद्र न्याय पंचायत वार खोले जाएं और वास्तविक रूप से धाम की खरीद की जाए धान खरीद में किसी प्रकार का शोषण न किया जाए।
तहसील अध्यक्ष संतोष वर्मा ने कहा कि तमाम नाली चकमार्गों व आरक्षित जमीनों पर अवैध कब्जा है तहसील प्रशासन अवैध कब्जा नहीं हटवा रहा है पैमाइश की गलत रिपोर्ट लगाने वाले राजस्व कर्मियों को दंडित करने की व्यवस्था होनी चाहिए।
पंचायत में बड़ी संख्या में नर नारी किसान उपस्थित रहे और अपनी मांगों के समर्थन में जोरदार नारेबाजी करते रहे।
पंचायत को गब्बर गोस्वामी, शिवराम शर्मा, डॉक्टर मंगली, मंसाराम वर्मा, विकास वर्मा ,विवेक पटेल, जयलाल चौधरी, काली प्रसाद मौर्य,रामसहाय वर्मा, गंगाराम यादव, रामवती निषाद, सुंदरा देवी बुधराम मौर्य आदि लोगों ने संबोधित किया।




