अयोध्या धामधर्म

रामनगरी अयोध्या धाम में माझी समाज द्वारा  रामकोट परिक्रमा संपन्न

रामनगरी अयोध्या धाम में माझी समाज द्वारा  रामकोट परिक्रमा संपन्न
अयोध्या धाम
रामनगरी अयोध्या में माझी मझवार समाज कल्याण समिति के अध्यक्ष रामजस माझी के नेतृत्व में भव्य रामकोट यात्रा का आयोजन किया गया। इस यात्रा का शुभारंभ भगवान श्रीराम मंदिर परिसर से हुआ और समापन भी मंदिर पर ही हुआ।
यात्रा में तीर्थ पुरोहित धर्मार्थ सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष राजेश महाराज ने विशेष रूप से नेतृत्व किया। वहीं, राम जस के मार्गदर्शन में यात्रा ने परिक्रमा पथ का भ्रमण किया।
यात्रा में अयोध्या के विभिन्न संत-महंतों, तीर्थ पुरोहितों एवं सैकड़ों की संख्या में माझी समाज के श्रद्धालुओं ने भाग लिया। सभी ने भगवान श्रीराम के जयकारों से पूरी अयोध्या को राममय कर दिया ,माझी समाज कल्याण समिति के अध्यक्ष रामजस माझी ने कहा कि यह यात्रा समाज में एकता, भक्ति और सामाजिक समरसता का संदेश देती है। उन्होंने बताया कि समाज के उत्थान और धर्म के प्रति आस्था को सशक्त करने के लिए ऐसे आयोजनों का सिलसिला आगे भी जारी रहेगा। यात्रा के दौरान भजन-कीर्तन, पुष्प वर्षा और राम नाम के जयघोषों से पूरा माहौल भक्तिमय हो उठा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!