अयोध्या धामसरयू आरती

संत तुलसीदास घाट पर प्रारंभ हुई नित्य सरयूआरती देव दीपावली पर होगा भव्य कार्यक्रम 

संत तुलसीदास घाट पर प्रारंभ हुई नित्य सरयूआरती देव दीपावली पर होगा भव्य कार्यक्रम
अयोध्या
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास महाराज के उत्तराधिकारी शिष्य महंत कमलनयन दास के उपस्थिति में संत तुलसीदास घाट कच्चा घाट पर प्रारंभ हुई प्रतिदिन मां सरयू की आरती, कार्तिक पूर्णिमा देव दीपावली पर होगा भव्य कार्यक्रम 5100 दीपों से की जाएगी मां सरयू की आरती।रामनगरी अयोध्या में गुरुवार को एक ऐतिहासिक पल देखने को मिला, जब संत तुलसीदास कच्चा घाट पर माता सरयू की महा आरती का शुभारंभ बड़े ही श्रद्धा और भव्यता के साथ किया गया। घाट पर दीपों की रोशनी और भक्तों के जयघोष से पूरा वातावरण राममय हो उठा।
     इस आरती में मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं अयोध्या धाम विधानसभा प्रत्याशी सुरेश यादव, अयोध्या महापौर गिरीशपति त्रिपाठी, श्रीराम वल्लभा कुंज के अधिकारी राजकुमार दास जी महाराज, इकबाल अंसारी और समाजसेवी गौरव पांडेय की उपस्थिति में प्रारंभ हुई दैनिक मां सरयू की आरती जो निरंतर प्रतिदिन चलती रहेगी।आरती का आयोजन महाराज अरुण दास जी महाराज के संयोजन में किया गया,जबकि संपूर्ण व्यवस्था सीताराम पांडेय उर्फ बबलू महाराज ने संभाली। बबलू महाराज ने बताया कि उनकी वर्षों पुरानी मनोकामना थी कि जब प्रभु श्रीराम का भव्य मंदिर बन जाएगा, तब सरयू घाट पर नित्य आरती का आयोजन प्रारंभ किया जाएगा। आज वह संकल्प पूर्ण हुआ।
   मुख्य अतिथि सुरेश यादव ने कहा कि अयोध्या की पहचान भक्ति, संस्कृति और अध्यात्म से है। प्रभु श्रीराम का मंदिर बन चुका है, अब माता सरयू की नित्य आरती इस पावन नगरी की नई परंपरा बनेगी। धार्मिक आयोजनों को प्रोत्साहित करना हमारा कर्तव्य है। आने वाले देव दीपावली पर्व पर इसी स्थान पर भव्य आयोजन किया जाएगा। यह आरती अब प्रतिदिन शाम 6 बजे संपन्न होगी। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। घाट पर सरयू की लहरों में तैरते दीपकों और आरती की ध्वनि ने वातावरण को दिव्यता से भर दिया इस मौके पर माझी मझवार समाज कल्याण समिति के अध्यक्ष रामजस माझी, तीर्थ पुरोहित अध्यक्ष दुर्गेश महाराज, लड्डू गोपाल सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष प्रदीप महाराज, सरदार गुरबीर सिंह, आरती व्यवस्थापक मुकेश शास्त्री, काशिफ शेख चौधरी , रवि पांडे, पत्रकार अंकुर पांडेय, भानु प्रताप सिंह, वासुदेव यादव, बम बम यादव, आनंद त्रिपाठी, आर.पी. सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे माता सरयू की आरती के दौरान जय श्रीराम के उद्घोषों से पूरा घाट गूंज उठा। श्रद्धालु भावविभोर होकर देर तक आरती में शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!