अयोध्या धामश्री राम राज्य पुनर्निर्माण महायोजना

श्रीरामराज्य पुनर्निर्माण महायोजना का शुभारंभ 2 फरवरी 2026 से : संस्थापक पण्डित श्री राजेन्द्र त्रिपाठी जी 

श्रीरामराज्य पुनर्निर्माण महायोजना का शुभारंभ 2 फरवरी 2026 से : संस्थापक पण्डित श्री राजेन्द्र त्रिपाठी जी
अयोध्या धाम
 श्री राम राज्य पुनर्निर्माण महायोजना के संस्थापक पण्डित श्री राजेन्द्र त्रिपाठी जी इस योजना की शुरूआत कर रहे हैं जिसमें सभी के सहयोग का विशेष महत्व है| श्री पण्डित जी ने बताया कि श्रीरामराज्य पुनर्निर्माण महायोजना का शुभारंभ 2 फरवरी 2026 से 2039 तक अनवरत पूरे भारत वर्ष के प्रत्येक गांव, तहसील जिला एवं ब्लॉक स्तरों पर किया जाना प्रस्तावित है | जिसके लिए हर वर्ग के प्रत्येक स्तर के महानुभावों से संपर्क किया जा रहा है| जिसके पुरोहितों, यज्ञाचार्यो, कथावाचकों, साधु संतों, एवं मीडिया जगत के लोगों का विशेष सहयोग रहेगा|
श्रीरामराज्य राजसूय महायज्ञ(श्रीराम) 2026 – 2039 का विवरण
“श्रीरामराज्य राजसूय महायज्ञ (श्रीराम) 2026 -2039”, राजपद/ जन- प्रतिनिधित्व (गाँव पंचायत सदस्य/ प्रमुख/ ब्लाक प्रमुख/ जिला पंचायत प्रमुख/ पार्षद/ विधायक/ सांसद/ मंत्री/ मुख्यमंत्री/ प्रधानमंत्री, राष्ट्रपतिआदि) ग्रहण करने हेतु प्रमुख समारोहों में से एक है। इसमें अनेक विविध इष्टियाँ शामिल होती हैं। यह फाल्गुन मास 02 फरवरी 2026, महान भारतवर्ष का वसंत ऋतु के प्रथम दिन से उत्तर प्रदेश के प्रत्येक गाँव पंचायत से शुरु होकर, केवल भारतवर्ष में ही नहीं बल्कि, सम्पूर्ण  विश्व में “श्रीरामराज पुनर्निर्माण महायोजना 2039” की अवधि तक चलता रहेगा। जो आगे चलकर अपना एक अलग कीर्तिमान स्थापित करेगा |

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!