अयोध्यानारी सम्मान

उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ द्वारा नारी सुरक्षा, और सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया 

उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ द्वारा नारी सुरक्षा, और सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया
अयोध्या
मिशन शक्ति_फेस_5.O के अंतर्गत उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ अयोध्या इकाई द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जो नारी सुरक्षा सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए समर्पित है |
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि आदरणीय महापौर जी की अर्धांगिनी एवं समाजसेवी, माता  राजलक्ष्मी, विशिष्ट अतिथि के रूप में महिला थाना सदर की एस०ओ० आशा शुक्ला जी, गणमान्य अतिथि में आरोही एक उड़ान सेवा ट्रस्ट की अध्यक्षा पल्लवी वर्मा एवं उपाध्यक्षा अमिता सिंह ने कार्यक्रम में सम्मिलित होकर शिक्षिकाओं का उत्साहवर्धन किया। प्रदेश  अध्यक्षा सुलोचना मौर्य  द्वारा प्रदत जिला कार्यकारिणी का प्राधिकार पत्र अतिथियों के कर  कमलों द्वारा वितरित किया गया, जो कि सामाजिक सशक्तिकरण  का बेहतरीन उदाहरण रहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ की जिला अध्यक्ष मनोरमा साहू  द्वारा की गई एवं संयोजन  जिला महामंत्री नीलम मंध्यान द्वारा किया गया। पदाधिकारियों में जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रीति बाला, अर्चना शर्मा, सुषमा गुप्ता, शिप्रा श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष अनीता सिंह, सुमन चन्द्रा, शबनम  बानो, ऋचा उपाध्याय, छाया सिंह, मंत्री विजयलक्ष्मी सिंह, डॉ चंदा वर्मा, संयुक्त मंत्री पूजा सिंह, शशि साहू,  पुष्पांजलि मौर्य, वरिष्ठ संगठन मंत्री अख्तर बानो, विभा रानी, सोनी सिंह, संगठन मंत्री रमा श्रीवास्तव, कीर्तना त्रिपाठी, ममता श्रीवास्तव, भारती पाठक, जिला कोषाध्यक्ष अर्चना गोस्वामी, जिला मीडिया प्रभारी आरती देवी, मांडवी सिंह, प्रचार प्रचार मंत्री अंजू सिंह, ज्योति तिवारी सहित सम्पूर्ण जिला कार्यसमिति में सम्मिलित हुई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!