अयोध्या धामसंगठन
अयोध्या धाम में राष्ट्र सेविका समिति ने लिया हिंदू राष्ट्र की पुनर्स्थापना का लिया संकल्प

अयोध्या धाम में राष्ट्र सेविका समिति ने लिया हिंदू राष्ट्र की पुनर्स्थापना का लिया संकल्प
अयोध्या धाम
राष्ट्र सेविका समिति ने तुलसी उद्यान में सांयकालीन शाखा लगाकर हिंदू राष्ट्र की पुनर्स्थापना का संकल्प लिया। तुलसी उद्यान के सामने स्थित तिवारी मंदिर से जुड़ी वशिष्ठ फाउंडेशन की सचिव राजलक्ष्मी त्रिपाठी के संयोजन में आयोजित शाखा 90 मिनट चली, जिसमें 105 महिलाओं ने हिस्सा लिया। इस मौके पर समिति की संस्थापिका लक्ष्मीबाई केलकर को याद किया गया।
लक्ष्मीबाई केलकर की स्मृति दिवस पर आयोजित शाखा में खेल, प्रार्थना, योग, गण समता, वंदे मातरम, राष्ट्रगीत के माध्यम से शारीरिक, बौद्धिक, मानसिक, राजनीतिक पक्ष को मजबूत किया गया। मुख्य वक्ता डॉ. मंजूषा पांडेय ने राष्ट्र निर्माण में समिति की भूमिका एवं शाखा के आयोजन पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में राष्ट्र सेविका विभाग की कार्यवाहिका डॉ. अनामिका त्रिपाठी, डॉ. आभा सिंह, अमृता त्रिवेदी, मंजरी श्रीवास्तव, दर्शना, मान्या, मंजुला, रेखा, शालिनी आदि की सक्रिय भूमिका रही।




