अयोध्याराजनीति

संविधान हमारे देश का सर्वोच्च कानून है : महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव 

संविधान हमारे देश का सर्वोच्च कानून है : महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव
अयोध्या
आज महानगर कार्यालय पर महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव के नेतृत्व में संविधान दिवस मनाया गया!
आज समाजवादी पार्टी महानगर  कार्यालय पर महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव के नेतृत्व में संविधान दिवस मनाया गया इस मौके पर महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव ने कहा कि भारत में हर साल 26 नवंबर को संविधान दिवस (या राष्ट्रीय कानून दिवस) के रूप में मनाया जाता है। यह दिन 1949 में संविधान सभा द्वारा देश के संविधान को औपचारिक रूप से अपनाए जाने की याद दिलाता है, जिसे बनाने में २ वर्ष, ११ माह और १८ दिन का समय लगा था। संविधान हमारे देश का सर्वोच्च कानून है जो भारत को एक संप्रभु, समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष, लोकतांत्रिक गणराज्य घोषित करता है और सभी नागरिकों को न्याय, स्वतंत्रता तथा समानता की गारंटी देता है महानगर प्रवक्ता राकेश यादव एडवोकेट ने बताया इस मौके पर महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव, महासचिव हामिद जाफर मीसम,उपाध्यक्ष श्रीचंद यादव, प्रदेश सचिव राम अचल यादव, महिला महानगर अध्यक्ष अपर्णा जायसवाल, छात्रसभा प्रदेश उपाध्यक्ष शीवांशु तिवारी , पूर्व पार्षद औरंगजेब खान, वीरेंद्र गौतम, अजय यादव, अवधेश यादव, इशा कुरैशी, अनस खान इत्यादि लोग मौजूद रहे|

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!