लखनऊ
सोसायटी कॉलोनी को उत्तम सेवाएं देकर एक आदर्श कायम करेगी : डॉ मुरलीधर सिंह पूर्व उपनिदेशक सूचना की कलम से

सोसायटी कॉलोनी को उत्तम सेवाएं देकर एक आदर्श कायम करेगी : डॉ मुरलीधर सिंह पूर्व उपनिदेशक सूचना की कलम से
लखनऊ
सोसाइटी के पूर्व अध्यक्ष श्री भानु प्रताप सिंह ने बताया कि लखनऊ विराट खंड-2 रेजिडेंट वेलफेयर सोसाइटी का सरकार द्वारा चुनाव कराया गया, जिसमें समस्त 15 पदाधिकारी केवल महिलाएं चुनकर आई। महिला सशक्तिकरण का यह उत्तम उदाहरण है। 5 नवंबर को महापौर लखनऊ श्रीमती सुषमा खर्कवाल ने नए पदाधिकारी को शपथ दिलाई। इस अवसर पर महापौर महोदय ने कहा कि प्रदेश में यह पहला उदाहरण है, जिसमें किसी समिति में केवल महिलाएं ही चुनकर आई है। महामहिम राष्ट्रपति महोदया एवं प्रदेश की राज्यपाल महोदया भी महिला है। यह सोसायटी कॉलोनी को उत्तम सेवाएं देकर एक आदर्श कायम करेगी और सभी महिलाओं के लिए प्रेरणा बनेगी। उन्होंने नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्रीमती मीरा सिंह सहित उनकी पूरी टीम को बधाई दी और पूर्ण सहयोग का आश्वासन भी दिया। इस अवसर पर डॉक्टर बीएन सिंह अध्यक्ष गोमती नगर जन कल्याण महासमिति, शिल्पा कुमारी जोनल अधिकारी जोन-4, भानु प्रताप सिंह पूर्व अध्यक्ष, पार्षद श्री संजय सिंह राठौर एवं डॉ भारती सिंह शिक्षाविद आदि उपस्थित रहे|

जय हिंद जय भारत जय अधिवक्ता समाज




