अयोध्याउत्तर प्रदेशचिकित्सा सेवा

आंगनबाड़ी टीम के द्वारा गर्भवती महिलाओं को चिन्हित कर आवश्यक सेवाएं प्रदान की जाय : मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुशील कुमार बानियान

आंगनबाड़ी टीम के द्वारा गर्भवती महिलाओं को चिन्हित कर आवश्यक सेवाएं प्रदान की जाय : मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुशील कुमार बानियान
अयोध्या
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुशील कुमार बानियान ने अयोध्या में शहरी क्षेत्र की मलिन बस्तियों में स्थित नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, रेतिया में विटामिन-ए की खुराक पिलाकर विटामिन-ए सम्पूर्णन कार्यक्रम – माह दिसंबर 2025 का शुभारंभ किया। इसमें 9 माह से 5 वर्ष तक के बच्चो को विटामिन ए की खुराक से आच्छादित किया जायेगा। इस कार्यक्रम में  9 माह से 5 वर्ष  तक 308427 बच्चो  को विटामिन ए से आच्छादित करने का लक्ष्य है।
 इसके अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी महोदय ने नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ,रेतिया का निरीक्षण भी किया एवं अर्बन नोडल अधिकारी डॉ वी पी त्रिपाठी को निर्देशित किया कि तत्काल वहां पर सामान्य प्रसव शुरू कराने हेतु सभी आवश्यक संसाधन की उपलब्धता सुनिश्चित कराते हुए सामान्य प्रसव की सेवा प्रारंभ की जाय एवं एएन एम, आशा एवं आंगनबाड़ी की टीम बनाकर क्षेत्र में सर्वे कर गर्भवती महिलाओं को चिन्हित कर आवश्यक सेवाएं प्रदान की जाय।
    इस कार्यक्रम में डीआईओ डॉ पी सी भारती, एआरओ सद्दाम, डीपीएम राम प्रकाश पटेल,डीसीपीएम अमित कुमार, अर्बन कोऑर्डिनेटर सुशील वर्मा , मनोज त्रिपाठी एवं नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, रेतिया के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!