
प्रदेश सचिव पंडित समरजीत राहगीरों को PDA का अलाव जलवाकर पहुंचा रहे हैं ठंड से राहत
अयोध्या
अयोध्या नगर निगम के अंतर्गत हासापुर चौराहे पर समाजवादी सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव दिव्यांग पंडित समरजीत ने चौराहे पर जलवाया अलाव तथा भीषण ठंड तथा शीत लहरी से बचाव के लिए राहगीरों तथा लोगों को PDA का अलाव जलवाकर पहुंचा रहे हैं राहत।
पंडित समरजीत ने कहां- आज भाजपा सरकार में अयोध्या नगर निगम के साथ-साथ पूरे उत्तर प्रदेश में नगर निगम हो चाहे नगरपालिका अलाव हो चाहे रैन बसेरा व्यवस्था केवल कागजों की खानापूर्ति है। सपा सरकार में तहसीलों के माध्यम से गरीब लोगों को कंबल का वितरण किया जाता था लेकिन जब से भाजपा सरकार सत्ता में आई भीषण ठंड में गरीबों के बचाव के लिए तहसीलों के माध्यम से बटने वाला कंबल भी बंद कर दिया गया।
हमारे सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय अखिलेश यादव जी का निर्देश है कि भीषण ठंड से बचाव के लिए सपा कार्यकर्ता जगह-जगह अलाव जलवाऐ तथा रात के समय ठंड से ठिठुर रहे लोगों को कंबल का भी वितरण करते रहे जिससे प्रदेश में ठंड के कारण एक भी मौत ना होने पाए।
कार्यक्रम में- देवी प्रसाद कोरी, विजय यादव बाबा, अजय वर्मा, संदीप यादव, विष्णु कुमार कनौजिया, अनिरुद्ध सिंह, करन वर्मा, आदि




