अयोध्या धामउत्तर प्रदेश

अयोध्या में क्वीन ह्यू कोरियन पार्क में भव्य गणतंत्र दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया

अयोध्या में क्वीन ह्यू कोरियन पार्क में भव्य गणतंत्र दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया
अयोध्या धाम
77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर रामनगरी अयोध्या स्थित क्वीन ह्यू कोरियन पार्क में आज एक भव्य देशभक्ति एवं भारत–कोरिया सांस्कृतिक समारोह का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 26 जनवरी 2026 को प्रातः 9:30 बजे ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ प्रारंभ होगा। समारोह के दौरान देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ, बच्चों के लिए विशेष रचनात्मक गतिविधियाँ तथा भारत और कोरिया के बीच सांस्कृतिक मैत्री को दर्शाने वाले कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम में भारतीय संस्कृति के साथ-साथ कोरियन सांस्कृतिक झलक भी देखने को मिलेगी, जो दोनों देशों के आपसी सौहार्द और मित्रता को दर्शाएगी।
आयोजकों ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य भारत के संविधान के मूल्यों को समाज के हर वर्ग तक पहुँचाना और अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक समन्वय को प्रोत्साहित करना है। समारोह में स्थानीय नागरिकों, विद्यार्थियों के साथ-साथ कई गणमान्य अतिथियों की सहभागिता प्रस्तावित है।
आयोजक संस्था आईएसडब्ल्यूएचसी (ISWHC) की ओर से अयोध्या के नागरिकों से अपील की गई है कि वे अपने परिवार के साथ कार्यक्रम में शामिल होकर गणतंत्र दिवस को उत्साह, गरिमा और देशभक्ति के साथ मनाएँ।
कार्यक्रम की मुख्य समन्वयक वंदना शर्मा ने बताया कि यह आयोजन अयोध्या की सांस्कृतिक विविधता और अंतरराष्ट्रीय मैत्री का प्रतीक बनेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!