अयोध्या धामउत्तर प्रदेशश्री राम राज्य पुनर्निर्माण महायोजना

अयोध्या रचेगी इतिहास: मई 2026 में होगा ‘विश्व का सबसे बड़ा ग्रामीण महाकुंभ : संगठन प्रमुख पण्डित श्री राजेन्द्र त्रिपाठी जी 

​अयोध्या रचेगी इतिहास: मई 2026 में होगा ‘विश्व का सबसे बड़ा ग्रामीण महाकुंभ : संगठन प्रमुख पण्डित श्री राजेन्द्र त्रिपाठी जी
अयोध्या धाम
​अयोध्या रचेगी इतिहास: मई 2026 में होगा ‘विश्व का सबसे बड़ा ग्रामीण महाकुंभ’, 10 लाख जनप्रतिनिधि होंगे शामिल
​57,694, ग्राम पंचायतों में ‘निर्विरोध निर्वाचन’ के लिए अप्रैल में होगा 11-दिवसीय ‘श्रीरामराज राजसूय महायज्ञ’
​यूपी के 57,694 प्रधान और वैश्विक निवेशक (Global Investors) एक मंच पर आएंगे।
​अयोध्या, उत्तर प्रदेश |
रामलला की पावन धरा अयोध्या एक बार फिर इतिहास रचने जा रही है। आगामी पंचायत चुनावों के बाद, मई 2026 में अयोध्या में “श्रीरामराज वैश्विक ग्रामोदय महाकुंभ” का आयोजन किया जाएगा। श्री राजसूययज्ञ महासभा (श्रीराम) द्वारा आयोजित इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के 57,694 गांवों से चुने गए प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य और जिला पंचायत सदस्य सहित 10 लाख से अधिक लोग हिस्सा लेंगे।
​इस महाकुंभ का उद्देश्य केवल धार्मिक नहीं, बल्कि “ग्रामोदय से राष्ट्रोदय” (Village to Nation) की आर्थिक क्रांति है।
​दो चरणों में होगा महा-अभियान:
संस्था के संगठन प्रमुख पंडित राजेंद्र त्रिपाठी ने अयोध्या में पत्रकारों को संबोधित करते हुए बताया कि यह अभियान दो चरणों में चलेगा:
​चरण 1 (अप्रैल 2026 – गाँव): प्रदेश की सभी 57,694 ग्राम पंचायतों में 11-दिवसीय श्री राजसूयय महायज्ञ (ग्राम स्वराज्य संकल्प यज्ञ) आयोजित होंगे। इसका लक्ष्य चुनावी रंजिश को खत्म कर सर्वसम्मति से “निर्विरोध प्रधान” (राजर्षि) का चयन करना है।
​चरण 2 (मई 2026 – अयोध्या): इन चयनित ‘राजर्षियों’ का अयोध्या के विशाल टेंट सिटी में अभिषेक (राजतिलक) होगा और वैश्विक निवेशकों के साथ विकास का खाका खींचा जाएगा।
​आर्थिक मॉडल: ‘संघर्ष नहीं, सहयोग’
पंडित त्रिपाठी ने एक अनूठे मॉडल की घोषणा की: “जो उम्मीदवार गाँव की एकता के लिए प्रधानी की दावेदारी छोड़ेगा (त्याग करेगा), उसे हारना नहीं पड़ेगा। उसे गाँव में गठित होने वाली ‘बहुउद्देशीय पैक्स’ (Multi-purpose PACS) का निदेशक (Director) बनाया जाएगा।”
​इस योजना का लक्ष्य हर ग्रामीण परिवार की आय में ₹500 प्रतिदिन की वृद्धि करना है, जिसके लिए हर घर को दुग्ध उत्पादन और कुटीर उद्योग से जोड़ा जाएगा।
​भव्य तैयारी:
अयोध्या में 14,000 हेक्टेयर में एक अस्थायी ‘स्मार्ट सिटी’ बसाई जाएगी, जहाँ 10 लाख लोगों के ठहरने, भोजन और 50 स्पेशल ट्रेनों व 20,000 बसों का प्रबंधन होगा।
​संपर्क:
मीडिया प्रभारी,
श्री राजसूययज्ञ महासभा श्रीराम)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!