अयोध्याउत्तर प्रदेशसंगठन

इंडियन कौंसिल ऑफ प्रेस का होली मिलन समारोह 8 मार्च को : जिलाध्यक्ष रूपेश श्रीवास्तव

इंडियन कौंसिल ऑफ प्रेस का होली मिलन समारोह 8 मार्च को : जिलाध्यक्ष रूपेश श्रीवास्तव
अयोध्या
सर्किट हाउस में  इंडियन कौंसिल ऑफ प्रेस की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता संगठन के जिलाध्यक्ष रूपेश श्रीवास्तव ने की। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जिला सूचना अधिकारी अनुराग रंजन उपस्थित रहे।बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष रूपेश श्रीवास्तव ने कहा कि किसी भी संगठन की मजबूती आपसी सहयोग और सामंजस्य से होती है। संगठन को तहसील स्तर तक विस्तार देने की आवश्यकता है, जिससे अधिक से अधिक पत्रकार संगठन से जुड़ सकें और आमजन की समस्याओं का समाधान भी संगठन के माध्यम से संभव हो सके। उन्होंने बताया कि आगामी 8 मार्च को होली मिलन समारोह आयोजित करने का निर्णय लिया गया है।मुख्य अतिथि जिला सूचना अधिकारी अनुराग रंजन ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ हैं और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए जिला सूचना विभाग सदैव तत्पर है। उन्होंने पत्रकारों से कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर वे बेहिचक उनसे संपर्क कर सकते हैं।
संगठन मंत्री राजेंद्र कुमार दूबे ने होली मिलन समारोह की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए कार्यक्रम को भव्य बनाने पर जोर दिया। वहीं प्रदेश सचिव सुबोध श्रीवास्तव ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की आवश्यकता पर बल दिया।
इस अवसर पर आकाश सोनी ने कहा कि जब तक संगठन मजबूत नहीं होगा, तब तक उसके सदस्य भी सशक्त नहीं हो सकते। के.के. मिश्रा ने 8 मार्च को आयोजित कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता की अपील की, जबकि अजय कुमार श्रीवास्तव ने कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी को सक्रिय भूमिका निभाने का आग्रह किया।बैठक में पत्रकार अनिल निषाद, सुमित यादव, नवनीत कौशल, क्षितिज साधवानी, अपूर्व पाठक, करण प्रजापति, मोंटू, शिवम , सहित दर्जनों पत्रकार उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!