अयोध्या धामउत्तर प्रदेश

महाराजा पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस समारोह

महाराजा पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस समारोह
अयोध्या धाम
 महाराजा पब्लिक स्कूल अयोध्या में 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। विद्यालय के प्रबंधक डॉ0 शैलेंद्र मोहन प्रताप मिश्र ने विद्यालय के शिक्षक- शिक्षिकाओं एवं बच्चों को हार्दिक शुभकामनाएं दी।    इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य अजीत कुमार द्विवेदी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया, इसके बाद सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाकर राष्ट्र के प्रति सभी ने अपनी निष्ठा प्रकट की। तदुपरान्त रवींन्द्रनाथ टैगोर,गांधी, विवेकानन्द,मदर टेरेसा सदन के विद्यार्थियों द्वारा अनुशासित एवं प्रभावशाली परेड प्रस्तुत की गई। परेड के उपरांत विद्यार्थियों ने स्लोगन के माध्यम से देशभक्ति की भावना को जीवन्त कर दिया। नर्सरी व एलजी तथा यूकेजी के छात्रों ने नृत्य एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी नेताजी सुभाषचन्द्र बोस, लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक, रानी लक्ष्मीबाई, सरदार भगत सिंह, महात्मा गांधी, छत्रपति शिवाजी की भूमिका के माध्यम से उपस्थित सभी लोगों को मंत्रमुक्त कर दिया।
तत्पश्चात नौवीं कक्षा की छात्रा वैष्णवी मणि त्रिपाठी ने हिंदी भाषा तथा 11वीं के छात्र राज नारायण बाजपेई ने अंग्रेजी भाषा में अपने विचार व्यक्त करते हुए भारत की समृद्ध ,सांस्कृतिक विरासत और स्वतंत्रता संग्राम की गौरवशाली गाथाओं को याद किया। कक्षा एक व दो के बच्चों ने “हम हैं इंडिया वाले” गीत पर कक्षा 3 और 4 के बच्चों ने “तिरंगा योद्धा’ गीत पर अपनी प्रस्तुति दी। कक्षा 7 व 8 के बच्चों ने”कंधों से कंधे मिलते हैं” गीत पर एक लघु नाटिका प्रस्तुत की, जबकि कक्षा 5 व 6 के विद्यार्थियों ने “जलवा गीत” पर सामूहिक नृत्य प्रस्तुत कर सभी को भाव विभोर कर दिया। कक्षा 7 की छात्राओं आराध्या त्रिपाठी, वैभवी आचार्या,अनन्या शुक्ला, शांभवी श्रीवास्तव अनन्या यादव ने “विजई भव” गीत पर नृत्य करके मनमोहक प्रस्तुति दी। दसवीं कक्षा की छात्रा आर्या वैदिक ने “ए वतन ए वतन” गीत गाकर सभी लोगों की तालियां बटोरी। कक्षा 9 व 11 की छात्राओं ने भी अपने मनमोहक नृत्य से सबके मन को मोह लिया।
कार्यक्रम का संचालन 11वीं कक्षा की छात्रा आर्या श्रीवास्तव व वैष्णवी चतुर्वेदी ने संयुक्त रूप से किया।कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य  अजीत कुमार द्विवेदी ने संविधान के महत्व , अधिकारों व कर्तव्यों पर प्रकाश डालते हुए उपस्थित छात्र-छात्राओं को जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा दी। अंत में मिष्ठान वितरण करके सभी लोगों उनके घरों को वापस भेजा गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!