अयोध्या धामउत्तर प्रदेश
परिषदीय कम्पोजिट विद्यालय कांशीराम कॉलोनी में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ गणतंत्र दिवस समारोह मनाया गया

परिषदीय कम्पोजिट विद्यालय कांशीराम कॉलोनी में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ गणतंत्र दिवस समारोह मनाया गया
अयोध्या धाम
77वां गणतंत्र दिवस समारोह रामघाट स्थित कांशीराम कॉलोनी के परिषदीय कम्पोजिट विद्यालय में हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया।
इस अवसर पर अयोध्या नागरिक मंच के संयोजक सम्पूर्णानंद बाजपेई बागी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया फिर सभी ने सामूहिक राष्ट्रगान गाया गया।भारत माता की जय, गणतंत्र दिवस–अमर रहे, वंदे मातरम् के गगनभेदी नारों से पुरी कॉलोनी गुंजायमान हो उठी।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री बागी के साथ–साथ क्षेत्रीय पार्षद कृष्ण गोपाल यादव और प्रधानाचार्य राघवेंद्र प्रसाद मिश्र ने संयुक्त रूप से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी,भारत माता व मां सरस्वती जी के चित्रों पर हिमालय अर्पण किया और दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों ने देश भक्ति से परिपूर्ण विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों, सुदामा चरित्र व दहेज प्रथा से संबंधित लघु नाटिकाओं को प्रस्तुत करके लोगों का मन जीत लिया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बाद मुख्य अतिथि ने छात्र-छात्राओं को शिक्षण सामग्री वितरित करके पुरुस्कृत किया गया। इस अवसर पर उपस्थित शिक्षक-शिक्षिकाओं ,

बच्चों व जनसमुदाय को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्री बागी ने कहा कि आज का दिन अत्यन्त गौरवशाली व महत्वपूर्ण है। डा0 बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर द्वारा बनाया गया हमारे देश का संविधान आज ही के दिन लागू हुआ था। यह संविधान ही लोकतंत्र की आत्मा है इसकी रक्षा करना हर नागरिक का कर्तव्य है हमें अपने प्राणों की आहुति देकर भी यदि संविधान की रक्षा करना पड़े तो हमेशा तैयार रहना चाहिए।

समारोह में विद्यालय प्रबंध समिति की अध्यक्ष श्रीमती आशा पांडेय,समाजसेविका सुश्री डाली कनौजिया, शिक्षामित्र विनोद कुमार, सहायक अध्यापक लाल बाबू यादव सहित भारी संख्या में कॉलोनीवासी उपस्थित रहे।




