उत्तर प्रदेशगणतंत्र दिवस

श्री राम जानकी गुरुकुलम में 77 वें गणतंत्र दिवस ध्वजारोहण कार्यक्रम हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया 

श्री राम जानकी गुरुकुलम में 77 वें गणतंत्र दिवस ध्वजारोहण कार्यक्रम हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया
उत्तर प्रदेश

श्री राम जानकी गुरुकुलम में  77 वें गणतंत्र दिवस 26 जनवरी पर गुरुकुल के वेदपाठी बच्चों ने भारतीय परिधान में प्रभाती यात्रा निकाल कर देश भक्ति गीत एवं नारे लगाते हुए गांव में भ्रमण किया इस अवसर पर कार्यक्रम में ध्वजा रोहण मुख्य अतिथि श्री शिवम मिश्रा जी ने किया।

राष्ट्र गान, के बाद सरस्वती वंदना में दिव्य झांकी के साथ वाद्य यंत्रों को बजाते हुए बच्चों ने संस्कृत एवं हिंदी में वंदना किया। गुरुकुल के 40 छात्रों ने क्रमशः कविता पाठ, देश भक्ति गीत, देश भक्ति नाट्य, सुदामा चरित्र, आचार्य चाणक्य नाट्य, एवं देश भक्ति गीत पर डांस करते हुए दोपहर 2 बजे तक कार्यक्रम में देश भक्ति भाव का धारा प्रवाहित कर दिया। इस अवसर पर बच्चों को शिवम मिश्रा जी ने डायरी पेन भेंट किया वहीं प्रधान प्रतिनिधि लाल जी त्रिपाठी एवं सदानंद त्रिपाठी ने  कापी पेन दे कर प्रोत्साहित किया। आत्म देव पाठक ने आए हुए अतिथियों का सम्मान अंग वस्त्र पहनाकर किया। गुरुकुल के संस्थापक आचार्य बृजेश जी महाराज ने मिडिया से बात करते हुए बताया कि अभी उनके संकल्प को पूर्ण होने में समय लगेगा क्योंकि हम सनातन संस्कृति को संरक्षित करने वाले सबसे बड़े विश्वस्तरीय गुरुकुल बनाना चाहते हैं। जनपद में शताब्दी बाद किसी गुरुकुल का प्रारूप प्रारम्भ हुआ है। इससे सभी को जुड़ना चाहिए क्योंकि संस्कृत से ही संस्कार का रक्षण हो सकता है और संस्कार से ही सांस्कृति की रक्षा हो सकता है। आचार्य अवधेश पाठक ने गुरुकुल प्रकल्प को समाज के लिए बहुत ही उपयोगी बताया। शिवम मिश्रा जी ने कहा आचार्य जी वन मैंन आर्मी हैं। सभी सनातनियों को इनके साथ खड़े हो कर भारतीय शिक्षा प्रणाली को मजबूत करना चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!