अयोध्या धामश्री राम राज्य पुनर्निर्माण महायोजना
श्रीरामराजपुनर्निर्माण राजसूय महायज्ञ के भव्य आयोजन के लिए भारतीय रेलवे का सहयोग अनिवार्य है : संगठन प्रमुख पंडित श्री राजेन्द्र त्रिपाठी जी

श्रीरामराजपुनर्निर्माण राजसूय महायज्ञ के भव्य आयोजन के लिए भारतीय रेलवे का सहयोग अनिवार्य है : संगठन प्रमुख पंडित श्री राजेन्द्र त्रिपाठी जी
अयोध्या धाम
“श्रीराम” (श्रीरामराजपुनर्निर्माणार्थ राजसूय महायज्ञ) का आयोजन मई 2026 अयोध्या में- उत्तर प्रदेश में होने जा रहा है।
इस आयोजन में नव निर्वाचित पंचायत सदस्यों और प्रधानों का अभिषेक किया जाएगा। यह एक महत्वपूर्ण अवसर होगा जहां राज्य सरकार और स्थानीय प्रशासन के साथ-साथ विभिन्न उद्योगों और संगठनों के प्रतिनिधि भाग लेंगे।
इस आयोजन के माध्यम से उत्तर प्रदेश में निवेश को बढ़ावा देने और राज्य के विकास में पंचायत सदस्यों की भूमिका को मजबूत करने का प्रयास किया जाएगा। अयोध्या जैसे सांस्कृतिक और धार्मिक महत्व वाले शहर में यह आयोजन उत्तर प्रदेश की विकास यात्रा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा। जिसके लिए संगठन प्रमुख माननीय श्री पंडित राजेन्द्र त्रिपाठी जी ने रेल मंत्रालय को पत्र लिखकर मांग की है कि अयोध्या में आयोजित “श्रीराम” (श्रीरामराजपुनर्निर्माणार्थ राजसूय महायज्ञ को सफल बनाने के लिए भारतीय रेलवे का सहयोग अनिवार्य है।

सेवा में,
माननीय रेल मंत्री महोदय,
भारत सरकार, नई दिल्ली।
विषय: अयोध्या में आयोजित ‘श्रीरामराज वैश्विक ग्रामोदय महाकुंभ 2026’ हेतु 10 लाख प्रतिनिधियों के लिए ‘विशेष ट्रेनों’ (Special Trains) के आवंटन बाबत।
महोदय,
आगामी मई 2026 में अयोध्या में आयोजित होने वाले ऐतिहासिक “श्रीरामराज वैश्विक ग्रामोदय महाकुंभ” में उत्तर प्रदेश के 75 जिलों से 10 लाख (1 Million) नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों एवं अन्य गणमान्य अतिथि का आगमन प्रस्तावित है।
इतनी विशाल संख्या को केवल सड़क मार्ग (बसों) से लाना संभव नहीं है, क्योंकि इससे अयोध्या जाने वाले सभी राष्ट्रीय राजमार्ग अवरुद्ध हो सकते हैं। अतः, सुगम और सुरक्षित यातायात हेतु हम आपसे निम्नलिखित अनुरोध करते हैं:
*50-75 स्पेशल ट्रेनों का संचालन: प्रदेश के प्रमुख जोनल मुख्यालयों (जैसे- मेरठ, झांसी, आगरा, वाराणसी, गोरखपुर) से सीधे अयोध्या धाम/अयोध्या कैंट के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएं।
*समय सारिणी: ये ट्रेनें आयोजन शुरू होने के 24 घंटे पहले और समाप्त होने के 24 घंटे बाद तक संचालित हों।
*समन्वय: हम रेलवे बोर्ड/IRCTC के साथ FTR (Full Tariff Rate) या सरकारी कोटे के तहत बुकिंग की औपचारिकताएं पूरी करने के लिए तैयार हैं।
यह आयोजन ‘विकसित भारत’ और ‘आत्मनिर्भर गाँव’ की दिशा में एक मील का पत्थर है। इसमें भारतीय रेलवे का सहयोग अनिवार्य है।
अतः आपसे विनम्र अनुरोध है कि इस विषय में संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करने की कृपा करें।
भवदीय,
पंडित राजेन्द्र त्रिपाठी
संगठन प्रमुख




