अयोध्याउत्तर प्रदेशश्रद्धांजलि सभा

स्मृति शेष डॉ राजेश कुमार सिंह जी की जयंती पर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई

स्मृति शेष डॉ राजेश कुमार सिंह जी की जयंती पर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई
अयोध्या
श्रद्धेय स्मृति शेष डॉ. राजेश कुमार सिंह (नाना जी) की जन्म जयंती पर उन्हें सादर नमन और भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।
राज राजेश्वरी हॉस्पिटल में आज आयोजित श्रद्धांजलि सभा में स्मृति शेष डॉ. राजेश कुमार सिंह के बारे में कहा गया कि उन्होंने अपना जीवन मानवता की सेवा और परोपकार के लिए समर्पित कर दिया था। एक डॉक्टर के रूप में चैरिटी अस्पताल खोलना उनके विशाल हृदय और समाज के प्रति उनकी गहरी संवेदनाओं का प्रमाण है। 2019 में उनके जाने के बाद भी उनकी विरासत ‘राज राजेश्वरी हॉस्पिटल’ के रूप में जीवित है, जो आज भी लोगों को जीवनदान दे रहै है।
 डॉ. राजेश कुमार सिंह जी का सेवा भाव इस अस्पताल की हर ईंट में और हर मरीज की मुस्कुराहट में बसा है।” ​उनकी कमी को कभी पूरा तो नहीं किया जा सकता, लेकिन उनके दिखाए मार्ग पर चलकर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दी जा सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!