अयोध्या धामउत्तर प्रदेश
सनातन के चोले में अय्याशी का साम्राज्य अयोध्या के पाखंडियों पर अंतरिक्ष तिवारी का महाप्रहार

सनातन के चोले में अय्याशी का साम्राज्य अयोध्या के पाखंडियों पर अंतरिक्ष तिवारी का महाप्रहार
अयोध्या धाम
धर्म की नगरी अयोध्या के नाम को कलंकित करने वाले उन कथित बाबाओं और कथावाचकों की उलटी गिनती शुरू हो गई है, जिनका साम्राज्य कई राज्यों तक फैला है और जिनके रसूख के आगे बड़े-बड़े लोग नतमस्तक होते हैं। जो मंच से मोह-माया, त्याग तपस्या ब्रह्मचर्य और मांस-मदिरा से दूर रहने का उपदेश देते हैं उनके पर्दे के पीछे की सच्चाई अब साक्ष्यों के साथ जनता के सामने आएगी। ये वो चेहरे हैं जो सनातन धर्म की आड़ लेकर उसे नुकसान पहुँचाने का प्रयास कर रहे हैं। आज रात 8 से 9 बजे के बीच इस खुलासे का ‘पार्ट 1 सामने आएगा। जब तक मैं जीवित हूँ, हर एक अनैतिक कार्य करने वाले और जनता के सामने खुद को श्रेष्ठ बताने वाले चेहरों के खिलाफ अंतरिक्ष तिवारी की कलम निडर होकर बोलेगी। पत्रकारिता का कर्तव्य अभी जीवित है और मेरी लेखनी की अंतिम सांस तक इस सच को उजागर किया जाएगा। भ्रष्ट तंत्र नेताओं और ठेकेदारों के गठजोड़ का भी प्रतिदिन एक-एक भाग में खुलासा होगा। यदि उनमें भी कोई अनैतिक कार्य या त्रुटियां पाई गईं तो उनकी भी पूरी कहानी लिखी जाएगी क्योंकि मेरी कलम सिर्फ निष्पक्ष सच लिखने के लिए ही बनी है।
सत्य सनातन धर्म की जय।
वंदे मातरम। भारत माता की जय।




