अयोध्याउत्तर प्रदेश

स्व.राजा राजीव प्रताप सिंह एक सरल, कर्मठ और जनप्रिय नेता थे : सांसद श्री अवधेश प्रसाद जी 

स्व.राजा राजीव प्रताप सिंह एक सरल, कर्मठ और जनप्रिय नेता थे : सांसद श्री अवधेश प्रसाद जी
अयोध्या
 अयोध्या /फैजाबाद के सांसद अवधेश प्रसाद के बाराबंकी आगमन पर लोकतंत्र सेनानियों ने गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत किया। इसके उपरांत सांसद ने बाराबंकी सर्किट हाउस में दरियाबाद विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर समीक्षा बैठक की और अधिकारियों को गुणवत्ता व पारदर्शिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
समीक्षा बैठक के दौरान सांसद ने विभिन्न विभागों द्वारा संचालित विकास योजनाओं की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की। कुछ कार्यों में अनियमितताओं की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने जांच के लिए समितियों के गठन के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, पुलिस विभाग, जल निगम, सिंचाई विभाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। सांसद ने अधिकारियों से आपसी समन्वय बनाकर जनहित से जुड़े कार्यों को समयबद्ध ढंग से पूरा करने को कहा।
इसके पश्चात सांसद अवधेश प्रसाद दरियाबाद विधानसभा के पूर्व विधायक रहे स्वर्गीय राजा राजीव प्रताप सिंह की चौथी पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए। उन्होंने स्व. राजा राजीव प्रताप सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया और उनके सामाजिक व राजनीतिक योगदान को याद किया। सांसद ने अपने संबोधन में कहा कि स्व. राजा राजीव प्रताप सिंह एक सरल, कर्मठ और जनप्रिय नेता थे, जिन्होंने हमेशा जनता की आवाज़ को प्राथमिकता दी। उनके द्वारा किए गए विकास कार्य और जनसेवा के कार्य सदैव स्मरणीय रहेंगे। श्रद्धांजलि सभा में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए अयोध्या जनपद के निवर्तमान सपा जिला अध्यक्ष पारसनाथ यादव ने कहा कि स्व. राजा राजीव प्रताप सिंह जनसेवा और जनसंघर्ष की मिसाल थे। उन्होंने हमेशा आम जनता की समस्याओं को प्राथमिकता दी और उनके अधिकारों के लिए मजबूती से आवाज उठाई। उनके आदर्श और कार्य समाजवादी विचारधारा के कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत रहेंगे। श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए राजा रितेश सिंह उर्फ़ रिंकू सिंह ने कहा कि हमारे पिताजी ने जो जनता की सेवा की थी ये जनसैलाब उसी का उदाहरण है। अपने पिताजी की तरह मैं भी हमेशा जनता की सेवा करता रहूंगा। सपा के निवर्तमान प्रवक्ता लवलेश पांडेय ने बताया इस दौरान सांसद अवधेश प्रसाद के साथ प्रदेश सचिव मोहम्मद अली, भी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!