अयोध्या धामउत्तर प्रदेशधर्म
विश्व मंगलम सेवा संस्थान के सहयोग से अयोध्या में भव्य रामकथा का आयोजन

विश्व मंगलम सेवा संस्थान के सहयोग से अयोध्या में भव्य रामकथा का आयोजन
अयोध्या धाम
विश्व मंगलम सेवा संस्थान की ओर से रामनगरी अयोध्या में भव्य श्रीराम कथा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस धार्मिक आयोजन में राजस्थान सहित देश के विभिन्न प्रांतों से हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं।
संस्थान के प्रमुख गिरिश माणकचंदानी ने बताया कि प्रभु श्रीराम की कृपा से ही रामनगरी अयोध्या में इस पावन कथा का आयोजन संभव हो पाया है। उन्होंने कहा कि विश्व मंगलम सेवा संस्थान निरंतर देश के विभिन्न तीर्थ स्थलों पर रामकथा व अन्य धार्मिक आयोजनों के माध्यम से जनमानस को धर्म और संस्कारों से जोड़ने का कार्य करता आ रहा है। अयोध्या में कथा आयोजन संस्था के लिए सौभाग्य की बात है, जहां श्रद्धालुओं को श्रीराम कथा के साथ-साथ अयोध्या की दिव्यता और भव्यता के दर्शन का अवसर भी प्राप्त हो रहा है।
रामकथा महोत्सव के दौरान श्रद्धालुओं को माता सरयू में स्नान, श्रीरामलला के दर्शन, कनक भवन, हनुमानगढ़ी सहित अयोध्या के प्रमुख पौराणिक एवं सिद्ध स्थलों के दर्शन का लाभ मिल रहा है। कार्यक्रम के तहत एक समय श्रद्धालु कथा श्रवण करेंगे तथा दूसरे समय अयोध्या भ्रमण किया जाएगा।
संस्थान की ओर से कथा में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए भोजन, आवास एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।

यह समस्त आयोजन संस्था के अध्यक्ष एवं संस्थापक संरक्षक श्रद्धेय मदन मोहन जी महाराज (पूज्य व्यास जी) के मार्गदर्शन में संपन्न हो रहा है। आयोजन में प्रधान संरक्षक रमेश प्रधान, अध्यक्ष गिरिश माणकचंदानी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पवन खण्डेलवाल, महामंत्री राजेश रावत, मंत्री कमलेश बागड़ी, कोषाध्यक्ष ओम प्रकाश गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारियों की सक्रिय भूमिका रही।
इसके साथ ही उपाध्यक्ष जे.पी. गुप्ता, कैलाश चन्देलिया, प्रकाश मेघी, संतोष कुमार शर्मा, संगठन मंत्री रामावतार डिंगराच, प्रचार मंत्री महेश गुप्ता तथा महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष श्रीमती संतोष गुप्ता एवं मंत्री श्रीमती मधु माहेश्वरी की भी आयोजन में विशेष सहभागिता रही।




