अयोध्याउत्तर प्रदेश
चाणक्य परिषद यूजीसी के काला कानून एवं घूसखोर ब्राह्मण फिल्म के विरोध में प्रधानमंत्री को संबोधित जिलाधिकारी को सौंपेगा ज्ञापन : पण्डित कृपानिधान तिवारी

चाणक्य परिषद यूजीसी के काला कानून एवं घूसखोर ब्राह्मण फिल्म के विरोध में प्रधानमंत्री को संबोधित जिलाधिकारी को सौंपेगा ज्ञापन : पण्डित कृपानिधान तिवारी
अयोध्या
अखिल भारतीय चाणक्य परिषद एवं श्री श्री परशुराम सेवा ट्रस्ट के पदाधिकारियो का देश के प्रधानमंत्री को संबोधित सवर्ण जाति के उत्पीड़न के लिए बनाए गए यूजीसी के काला कानून को संशोधित करने और ब्राह्मण के खिलाफ दुष्प्रचार और बेइज्जत करने के लिए बनाई जा रही घूसखोर ब्राह्मण नामक फिल्म के शीर्षक को बदलने की मांग को लेकर 5 फरवरी बृहस्पतिवार को 11:00 बजे दिन में प्रेस क्लब सिविल लाइन कैंट में एकत्रित होकर समस्त ब्राह्मण समाज के लोग प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिला अधिकारी अयोध्या के कार्यालय में भारी संख्या में उपस्थित होकर देंगे जिसमें सभी सवर्ण और ब्राह्मण समाज के लोगों से अधिक से अधिक संख्या मेंभाग लेने की अपील परिषद के राष्ट्रीय संरक्षक पंडित कृपा निधान तिवारी ने की है यदि इस पर जल्द ही विचार नहीं किया गया तो ब्राह्मण समाज सड़क पर उतरकर बड़ा आंदोलन करेगा इसकी समस्त जिम्मेदारी शासन व प्रशासन की होगी




