अयोध्याउत्तर प्रदेश

जिलाधिकारी ने सोहावल के तहसील और विकास खण्ड परिसर का किया स्थलीय निरीक्षण

जिलाधिकारी ने सोहावल के तहसील और विकास खण्ड परिसर का किया स्थलीय निरीक्षण
सोहावल/अयोध्या
जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे ने आज तहसील सोहावल परिसर व विकास खंड सोहावल परिसर का स्थलीय निरीक्षण किया । इस अवसर जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुण्डे ने तहसील सोहावल में विभिन्न कार्यालयों एवं पटलों यथा-  नजारत कक्ष, खतौनी कक्ष, राजस्व अभिलेखागार कक्ष, राजस्व निरीक्षक कक्ष, भूलेख अनुभाग कक्ष व न्यायालय तहसीलदार कक्ष आदि का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी महोदय ने परिसर में स्थित आवासीय/अनवासीय भवनों में साफ सफाई की स्थिति, पेयजल, शौचालय आदि की समुचित व्यवस्था का जायजा लिया।
उन्होंने अभिलेखों के रखरखाव के संबंध में निर्देश दिया कि अभिलेखों को क्रमानुसार रखा जाए और फाइलों को सुरक्षित रखा जाए। इसके साथ ही फर्नीचर यदि खराब पाये गये हैं उन्हें दुरुस्त कराने अथवा नए फर्नीचर की व्यवस्था कराएं जाने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने परिसर में कई स्थानों पर साफ सफाई व शुद्ध पेयजल की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए। इसी क्रम में जिलाधिकारी ने विकास खंड सोहावल में खंड विकास अधिकारी को परिसर की साफ सफाई व पानी की व्यवस्था, तथा प्रधानमंत्री आवास, मुख्यमंत्री आवास,आंगनबाड़ी केंद्र, पंचायत भवन आदि की जानकारी भी की। इसके पश्चात चौधरी चरण सिंह सभागार का जायजा लिया और संबंधित कार्यो को समय से पूर्ण कराने के निर्देश दिए। साफ सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा साथ ही कूड़ा-करकट रखने के लिए डस्टबिन, स्वच्छ पेयजल सभी कार्यालय में सुनिश्चित कराया जाए।
इसके बाद जिलाधिकारी ने प्राचीन गौरैया देवी मंदिर बरई खुर्द बड़ागांव तहसील रुदौली का निरीक्षण किया।
 निरीक्षण के दौरान घाट की साफ सफाई, इंटरलॉकिंग व संबंधित कार्य को समय से पूर्ण कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उप जिला अधिकारी सोहावल, जिला विकास अधिकारी,खंड विकास अधिकारी, तहसीलदार सोहावल सहित संबंधित अधिकारी व विभागाध्यक्ष उपस्थित रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!